{"_id":"66b114aa0a8d86b41d00b9f4","slug":"rohit-sain-murder-case-minister-of-state-dinesh-khatik-said-police-should-arrest-otherwise-i-will-2024-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित सैन हत्याकांड : राज्यमंत्री दिनेश खटीक बोले, पुलिस करे गिरफ्तारी, नहीं तो मैं पकड़ूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित सैन हत्याकांड : राज्यमंत्री दिनेश खटीक बोले, पुलिस करे गिरफ्तारी, नहीं तो मैं पकड़ूंगा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:45 PM IST
सार
रोहित ढिकौली निवासी रोहित सैन की हत्या में सुबह से लेकर रात तक हंगामा होता रहा। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने तो यहां तक कह दिया कि यदि पुलिस गिरफ्तारी नहीं करेगी तो मैं करूंगा।
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस अफसरों से बात करते राज्यमंत्री दिनेश खटीक।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
परीक्षितगढ़ बस स्टैंड पर रविवार को ढिकौली निवासी रोहित सैन की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीणों ने सोमवार को शव रखकर जाम लगा दिया। नर्सिंग होम संचालक डा. फराहीम पर आरोपियों को शरण देने व फरार कराने में मदद का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की।
राज्यमंत्री दिनेश खटीक संचालक की गिरफ्तारी पर अड़ गए, तब जाकर पुलिस ने नर्सिंग होम सील कर संचालक को गिरफ्तार किया। राज्यमंत्री ने पांच लाख मदद व अन्य मांग मानने का आश्वासन दिया। पुलिस ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। तब चार घंटे बाद जाम खोला गया।
सोमवार सुबह लगभग 10:45 पर रोहित सैन के परिजन व ग्रामीणों ने परीक्षितगढ़ बस स्टैंड पर जाम लगाया। लगभग 15 मिनट बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण परिजनों के साथ बस स्टैंड पुलिस चौकी की ओर चल दिए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों ने बैरिकेड लगाकर मेरठ रोड, मिल रोड, भैंसा रोड तथा हस्तिनापुर रोड की ओर जाने वाले मार्ग को बंद कर जाम लगा दिया। दोपहर 12:20 पर पोस्टमार्टम के बाद रोहित सैन के शव को भी यहीं रखकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोपहर तीन बजे जाम खोलने के बाद गांव ले जाकर पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
राज्यमंत्री दिनेश खटीक दोपहर लगभग एक बजे जाम लगा रहे ग्रामीणों के बीच पहुंचे। मंत्री के पहुंचते ही ग्रामीणों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद मंत्री ने कहा कि डॉ. फराहीम को क्यों बचाया जा रहा है, जो आरोपी है उसे पकड़ने में क्या दिक्कत है। तुम उसे नहीं पकड़ रहे तो मैं उन्हें टीम के साथ जाकर पकड़ता हूं। मंत्री अपने कार्यकर्ताओं के साथ संचालक को पकड़ने के लिए बड़े तो पुलिस ने उन्हें घेर लिया। तब मंत्री ने कहा कि उनके साथ धक्का मुक्की क्यों की जा रही है। मंत्री ने पुलिस से कहा कि एक घंटे का समय है, अगर डा. फराहीम गिरफ्तार नहीं हुआ, तो शव भी यहीं रखा रहेगा और वे भी यहीं बैठेंगे। इसके बाद पुलिस ने डा. फराहीम की गिरफ्तारी की और नर्सिग होम सील किया।
2 of 5
रोहित की मां से बात करते राज्यमंत्री दिनेश खटीक और हंगामा करते लोग।
- फोटो : Amar ujala
नर्सिंग होम पर पुलिस के कोल्डड्रिंक पीने पर भड़के
डा. फराहीम के नर्सिग होम पर एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस पर जाम लगा रहे ग्रामीण भड़क गए। लोगों का कहना था कि आरोपी को पुलिस सुरक्षा दे रही है। आरोपी के यहां बैठकर पुलिस कोल्डड्रिंक पी रही है। ग्रामीणों ने आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग की और राज्यमंत्री ने भी समर्थन किया। जाम की सूचना पर एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह, एडीएम ई बलराम सिंह मौके पर पहुंचे। पीएसी, क्यूआरटी व कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
3 of 5
जाम लगाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में आई महिलाएं।
- फोटो : Amar ujala
हत्यारोपी ने दरोगा की पिस्टल छीनी
दो संप्रदाय से जुड़ा मामला होने व तनाव को देखते हुए पुलिस देर रात तक आरोपियों की तलाश में जुटी रही। पुलिस ने गांव बहोडूपुर निवासी दो सगे भाइयों गुलाब व फारुख को गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात पुलिस गुलाब को आलाकत्ल बरामदगी के लिए लेकर गई। वहीं, आरोपी ने दरोगा अनुज कटियार की पिस्टल छीनकर गोली चलाने की कोशिश की। तभी पुलिस ने फायर किया, इसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एक आरोपी अटौरा गांव निवासी तरुण को लोगों ने मौके से पकड़ लिया था। समीर, फैजान और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बदहवास हालत में रोहित सैन की मां और अन्य महिलाएं।
- फोटो : Amar ujala
मां का रोकर बुरा हाल, बोली बहू को नहीं बताया
रोहित सैन की मां भी परिजनों के साथ पहुंचीं, उनका रो-रोकर बुरा हाल था। वे कह रहीं थीं कि बेटे की हत्या की जानकारी अब तक बहू शालू को नहीं दी है। सुबह वह कह रही थी कि मां तुम चली जाओ और रोहित को ले आओ। उसको क्या जवाब दूंगी। हत्यारोपियों ने बेटी जैसी बहू का जीवन बर्बाद कर दिया। मेरे बेटे का तो कोई कसूर भी नहीं था, फिर उसे क्यों मारा।
विज्ञापन
5 of 5
पॉलिथीन नहीं देने पर की थी हत्या, बंद रहा बाजार
ढिकौली निवासी विनोद सैन का परीक्षितगढ़ बस स्टैंड पर खोखा है। विनोद का सबसे छोटा बेटा रोहित सैन रजिस्ट्री कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारी था। रविवार को अवकाश होने के कारण रोहित खोखे पर बैठा था। दोपहर तीन बजे बाइक पर पहुंचे आरोपियों ने रोहित से पन्नी मांगी। पन्नी नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर रोहित की हत्या कर दी थी। तनाव के चलते मिल रोड व बस स्टैंड के आसपास का बाजार सोमवार को पूरी तरह बंद रहा। यहां ठेली वाले भी न के बराबर नजर आए। शेष बाजार खुला तो लेकिन ग्राहक नहीं पहुंचे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।