{"_id":"6152336f8ebc3e0de90f72fe","slug":"rohini-shootout-the-dead-body-of-rahul-reached-the-village-fafunda-and-now-the-last-rites-will-be-performed-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिणी शूटआउट: कोर्ट में ढेर हुए राहुल का शव पहुंचा फफूंडा, आज गांव में होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिणी शूटआउट: कोर्ट में ढेर हुए राहुल का शव पहुंचा फफूंडा, आज गांव में होगा अंतिम संस्कार
Tue, 28 Sep 2021 02:41 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:41 AM IST
सार
रोहिणी कोर्ट में पुलिस की गोली से ढेर हुए राहुल का शव सोमवार देर रात उसके गांव फफूंडा में पहुंच गया। वहीं आज गांव में ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
रोहिणी कोर्ट में शूटआउट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली स्थित रोहिणी कोर्ट में पुलिस की गोली से ढेर हुए राहुल उर्फ नितिन उर्फ केके का शव सोमवार देर रात उसके गांव फफूंडा में पहुंच गया। दिल्ली पुलिस शव को लेकर आई। इसकी जानकारी के बाद खरखौदा पुलिस गांव में पहुंची। बताया गया कि मंगलवार सुबह शव का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
रोहिणी कोर्ट में तीन दिन पहले पुलिस कस्टडी में शातिर अपराधी गोगी को टिल्लू गैंग के दो शूटरों ने मार डाला। कोर्ट में मौजूद पुलिसवालों ने दोनों शूटरों को वहीं ढेर कर दिया। इसमें एक शूटर मेरठ के खरखौदा के फफूंडा गांव का निवासी राहुल उर्फ नितिन उर्फ केके था। वह गांव छोड़कर टिल्लू गैंग में शामिल हो गया था। टिल्लू और गोगी के बीच में गैंगवार चल रही थी। इसके चलते उसकी हत्या को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भारत बंद: मेरठ में हाईवे पर सजी हुक्के की चौपाल, किसानों के चक्का जाम से जनता हुई बेहाल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
गोगी गैंग के बदमाश टिल्लू के साथियों को ढूंढ रहे हैं। इस घटना के बाद से दिल्ली पुलिस सतर्क है। दिल्ली की स्पेशल सेल ने टिल्लू गैंग के शूटर उमंग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि गोगी की हत्या के लिये टिल्लू ने जेल में बागपत के अपराधी सुनील राठी से हाथ मिलाया था। टिल्लू और गोगी के बदमाशों के बीच गैंगवार मेरठ और बागपत तक न पहुंचे, इसको लेकर पुलिस अलर्ट है। अनहोनी की आशंका देखते राहुल के शव को दिल्ली पुलिस ने देने से मना कर दिया था।
यह भी पढ़ें: धर्मांतरण: मौलाना कलीम ने रिमांड पर खोले अहम राज, एटीएस ने अब मेरठ के लावड़ से युवक को उठाया
सोमवार देर रात पोस्टमार्टम कराने के बाद दिल्ली पुलिस राहुल के शव को लेकर उसके गांव फफूंडा लेकर पहुंची। वहीं, खरखौदा पुलिस भी गांव में तैनात की गई है। सीओ किठौर बृजेश सिंह ने बताया कि परिवार के लोग मंगलवार सुबह शव का अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे हैं। देर रात फफूंडा गांव में राहुल के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। एहतियात के तौर पर खरखौदा पुलिस को लगाया गया है।