फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rocky and Arjun won gold medal in State Boxing Championship

Meerut News: स्टेट बॉक्सिंग में रॉकी और अर्जुन ने स्वर्ण पदक जीते

Fri, 19 Dec 2025 05:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
Rocky and Arjun won gold medal in State Boxing Championship
- लखनऊ में चल रही बॉक्सिंग चैंपियनशिप, अभिनव और जयवर्धन ने जीते रजत पदक
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लखनऊ में चल रही पुरुष सीनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मेरठ के बॉक्सरों ने कमाल का प्रदर्शन किया। मेरठ के बॉक्सर रॉकी और अर्जुन ने स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल के लिए क्वालिफाई किया तो अभिनव और जयवर्धन ने रजत पदक जीते। वहीं, 21 को दिसंबर को लखनऊ में ही महिला सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी। इसमें भी मेरठ से कई महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही हैं। इनसे भी पदक की उम्मीद है।
चैंपियनशिप में मेरठ के दस बॉक्सरों ने दस भार वर्ग में प्रतिभाग किया। इसमें से चार बॉक्सरों ने फाइनल में जगह बनाई। इनमें से 60-65 किलोग्राम वर्ग में अभिनव ने, 75-80 किलोग्राम में अर्जुन मलिक ने, 80-85 किलोग्राम में रॉकी चौधरी ने और 85-90 किलोग्राम वर्ग में जयवर्धन ने फाइनल में जगह बनाई। इसमें से रॉकी और अर्जुन ने अपनी फाइट जीतकर फाइनल जीता और स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पहला मुकाबला मेरठ के अभिनव तोमर और देवीपाटन के अभिषेक यादव के बीच हुआ। इसमें अभिनव को हार प्राप्त हुई और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

75-80 किलोग्राम में मेरठ के अर्जुन मलिक और लखनऊ के प्रशांत के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अर्जुन ने शानदार मुकाबले में जीत प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। 80-85 किलोग्राम में मेरठ के रॉकी और सहारनपुर के प्रणीत के बीच फाइनल मुकाबले में रॉकी ने मैच जीता और स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 85-90 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के अभिनव को भी आजमगढ़ के अभिनव राय से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें रजत पदक प्राप्त हुआ। अर्जुन और रॉकी ने स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अब सीनियर पुरुष और महिला वर्ग की नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप चार जनवरी से नोएडा में होगी। खिलाड़ियों के पदक प्राप्त करने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मेरठ जितेंद्र यादव, बॉक्सिंग कोच द्विवेदी अभिषेक, उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक रोबिन सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed