{"_id":"6a88721c42c191cca10dc584","slug":"rock-band-rocks-the-malhar-competition-meerut-news-c-72-1-mct1012-158124-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञापन : मल्हार प्रतियोगिता में रॉक बैंड ने किया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञापन : मल्हार प्रतियोगिता में रॉक बैंड ने किया धमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गार्गी गर्ल्स स्कूल में पहले दिन कई विद्यालयों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर (मेरठ)। गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर में अंतर विद्यालय संगीत उत्सव मल्हार का आयोजन हुआ। पहले दिन मेघ मल्हार राग, रॉक बैंड—80-90 के दशक के गीत और आशा भोसले एवं आरडी बर्मन के गीतों और रॉक बैंड की प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने किया। ट्रस्टी विनीत गर्ग, प्रधानाचार्या डॉ. वाग्मिता त्यागी ने मुख्य अतिथि और निर्णायक मंडल के मनिका जौहरी, साउंड एंड म्यूजिक एकेडमी के संस्थापक सम्यक जैन का स्वागत किया। शिव आराधना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्या डॉ. वाग्मिता त्यागी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। मंच संचालन नव्या परमार, हिमांशी, अवनी, वैष्णवी, रिद्धि और तनिष्का ने किया। इस मौके पर एडमिनिस्ट्रेटर हेड प्रतिभा शर्मा, कोऑर्डिनेटर रीना माकिन, आराधना शर्मा, आयुषी अग्रवाल, विद्योत्तमा कांबोज, मोहित मिश्र, मेघा कश्यप, रिया मल्होत्रा का योगदान रहा।
पहले दिन ये स्कूल रहे विजेता
समूह गायन प्रतियोगिता में बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर और गार्गी गर्ल्स स्कूल प्रथम, एमआईईटी द्वितीय रहे। सांत्वना पुरस्कार दिल्ली पब्लिक स्कूल और दीवान स्कूल को मिला। मनोरंजक युगल गीत में दीवान स्कूल प्रथम, द आर्यन द्वितीय, सेंट जॉन्स गर्ल्स स्कूल तृतीय और सांत्वना पुरस्कार टेप्स गंगानगर और एमआईईटी को मिला। रॉक बैंड में दीवान स्कूल प्रथम, एमआईईटी द्वितीय, केएल तृतीय, सांत्वना पुरस्कार सीजेडीएवी और दिल्ली पब्लिक स्कूल को मिला। वहीं, विशेष पुरस्कार में बेस्ट कीबोर्ड प्लेयर एमआईईटी, बेस्ट ड्रमर दीवान पब्लिक स्कूल, बेस्ट सिंगर मेल सेंट जॉन्स, बेस्ट सिंगर फीमेल गार्गी गर्ल्स स्कूल, बेस्ट लीडर गिटार एमआईईटी, बेस्ट बास गिटार केएल इंटरनेशनल, बेस्ट यूनिक इंस्ट्रूमेंट दिल्ली पब्लिक स्कूल और बेस्ट ऑक्टोपैडिस्ट केएल स्कूल को दिया गया।