फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Robbery in warehouse on Meerut Delhi Highway, miscreants took away goods of lakhs after beaten up employees

डकैती: हाईवे पर गोदाम में घुसे बदमाश, हथियारों से थे लैस, मारपीट के बाद लूटा लाखों रुपये का सामान

Wed, 05 Jul 2023 07:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Jul 2023 07:25 PM IST
सार

Meerut News : हथियारों से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े एक गोदाम पर धावा बोल दिया।कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर बदमाश लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Robbery in warehouse on Meerut Delhi Highway, miscreants took away goods of lakhs after beaten up employees
रिपोर्ट लिखवाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के खरखौदा में निर्माणाधीन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे-5 पर गांव नरहाड़ा के पास निर्माणाधीन अंडरपास पर स्थित एक गोदाम पर बुधवार तड़के 15-20 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने मौके पर मौजूद लेबर, सुपरवाइजर व गार्ड के साथ जमकर मारपीट की और वहां से लाखों रुपये का सामान ट्रक में लादकर ले गए। इस मामले में कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

     
ए पी एस हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर त्रिवेणी प्रसाद के अनुसार, उनकी कंपनी दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे-5 का निर्माण कर रही है। खरखौदा क्षेत्र के गांव नरहड़ा के पास हाईवे पर अंडरपास का कार्य चल रहा है। बुधवार तड़के तीन बजे अलग-अलग गाड़ियों में सवार 15-20 हथियारबंद बदमाश लोडर व ट्रक लेकर साइट पर पहुंच गए। बदमाशों ने वहां तैनात गार्ड व सुपरवाइजर दोनों को गन प्वाइंट पर ले लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: रीमा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जिस पर था शक वही निकला कातिल, जंगल में बुलाकर दी दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। उधर, शोर शराबा होने पर लेबर भी नींद से जाग गई। जहां बदमाशों ने लेबर को भी गन प्वाइंट पर ले लिया और वहां से 120 शटरिंग प्लेट, 25 चैनल, 100 यू चेक, 100 वेश जैक, 10 सोल्जर सभी सामान लोडर से ट्रक में लादकर फरार हो गए। बाद में गार्ड व सुपरवाइजर ने कंपनी के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: आंचल की टूट गईं सांसें: न था कोई कसूर, पर छीन ली जिंदगी, पीड़ितों के नहीं थम रहे आंसू, दर्दभरी है पूरी कहानी

उधर, कंपनी के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को घटना से अवगत कराया। इस मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर ने थाना पर तहरीर दी है। इस मामले में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed