{"_id":"6ac9257b489d0bd9200c842a","slug":"robbery-accused-injured-and-arrested-in-police-encounter-meerut-news-c-72-1-mct1002-160821-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में लूट का आरोपी कपिल घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से .315 बोर का तमंचा, कारतूस और छीने गए दो कुंडल मिले।
सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि परतापुर पुलिस गंगोल रोड पर चेकिंग कर रही थी। संदिग्ध कपिल ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और उन पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। पूछताछ में कपिल ने पांच अक्तूबर को हापुड़ अड्डे के पास कुंडल छीनने की बात कबूली। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के प्रह्लाद नगर निवासी कपिल के खिलाफ पहले भी चोरी, धोखाधड़ी और अवैध हथियार रखने के कई मुकदमे दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -