फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Robbers switched off victim's mobile after an hour, police close to revelations

Meerut News: क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताकर लूट करने वाले बदमाशों तक पहुंची पुलिस

Tue, 17 Jan 2023 04:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2023 04:21 PM IST
सार

Meerut News : क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताकर लूट करने वाले बदमाशों तक पुलिस पहुंच गई है।

विज्ञापन
Robbers switched off victim's mobile after an hour, police close to revelations

विस्तार

मेरठ के किठौर में क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताकर सराफा व्यापारी सुधीर वर्मा से लूट करने वाले बदमाशों तक पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने बदमाशों को चिह्नित करते हुए घेराबंदी भी कर ली है। एसएसपी का कहना है कि सोमवार को घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर बदमाशों ने लूट करने के बाद सराफा व्यापारी के मोबाइल को एक घंटे बाद बंद किया था। इसके चलते पुलिस को बदमाशों की लोकेशन मिलने में काफी आसानी हुई। चर्चा है कि पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। अब उनसे माल बरामद करने में जुटी है।

विज्ञापन


शनिवार को बहरोडा मोड़ पर अर्टिगा कार सवार दो बदमाशों ने अपने को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर मोदीनगर के सराफा व्यापारी से 35 ग्राम सोना तथा करीब 600 ग्राम चांदी के जेवरात लूट लिए थे। एक बदमाश खाकी कपडे़ पहने था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की जांच के बाद पुलिस लुटेरों के काफी नजदीक पहुंच गई है।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि लूट में सुधीर वर्मा का करीबी शामिल रहा है। जो कि सुधीर की पल-पल की रेकी कर रहा था। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने कार सवार सुधीर वर्मा तथा उनके परिजनों से लूटे मोबाइल करीब एक घंटे बाद बंद किए। जहां बदमाशों ने उनके मोबाइल बंद किए, वहां पुलिस ने बदमाशों की छानबीन की तथा लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News : पेट्रोल पंप पर जमकर मारपीट, खूब चले लाठी-डंडे, देखिए तस्वीरें

गांवों के रास्ते भागे थे बदमाश
मेरठ-गढ मार्ग पर हसनपुर तक कहीं भी बदमाशों की कार दिखाई नहीं दी। यही नहीं, जहां तक लोकेशन मिली है वहां तक भी बदमाश मुख्य मार्ग पर नहीं आए। बदमाशों ने फरार होने के लिए गांवों के रास्ते का सहारा लिया।

यह भी पढ़ें: UP: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ गोलियों से गूंज उठा मेरठ कॉलेज, देखिए मौके की तस्वीरें

कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। आज इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। बदमाश चिह्नित हो गए हैं। इनकी घेराबंदी की गई है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी, मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed