फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Robbers entered the house and attacked, firing

घर में घुसकर दबंगों ने किया हमला, फायरिंग

Tue, 09 Feb 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Robbers entered the house and attacked, firing
घर में घुसकर दबंगों ने किया हमला, फायरिंग
विज्ञापन

- रोहटा के गांव किनौनी का मामला, दो पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। सोमवार की रात कुछ दबंगों ने गांव किनौनी में एक मकान में घुसकर परिवार वालों पर हमला कर दिया। जिसमें लाठी-डंडों से हमला किया साथ ही कई राउंड पर हवाई फायरिंग कर दी। इसे लेकर गांव में सनसनी फैल गई। हालांकि इस संबंध में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में थाने पर गांव के किनौनी निवासी शिवनाथ पुत्र प्रताप ने बताया कि सोमवार की रात में वह परिवार सहित अपने घर पर बैठा हुआ था, इसी दौरान गांव के आदेश पुत्र मनवीर व निर्देश पुत्र रामवीर हाथ में लाठी-डंडे लेकर आए और बिना पूछताछ के परिवार वालों पर हमला बोल दिया। इसे लेकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। हालांकि इस दौरान परिवार वालों ने इधर-उधर भाग कर जान बचाई, तो आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी। जिसे लेकर जहां हमले में फायरिंग में परिवार वाले बाल बाल बच गए, वहीं गांव में रात के समय हुई समय फायरिंग से सनसनी फैल गई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों व फायरिंग करने के साथ तलवार से भी हमला बोला। हमले में परिवार के लोग घायल हो गए, पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर तत्परता दिखाते हुए दिखाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed