{"_id":"5e5eb1ad8ebc3eebce35976f","slug":"roadways-will-run-100-extra-buses-on-holi-meerut-news-mrt472020182","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर 100 अतिरिक्त बस चलाएगा रोडवेज, 300 बसों के बढ़ेंगे फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर 100 अतिरिक्त बस चलाएगा रोडवेज, 300 बसों के बढ़ेंगे फेरे
विज्ञापन
राजदीप जाखड़
मेरठ। रोडवेज ने होली पर लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रोडवेज जहां आगामी 6 मार्च से 15 मार्च तक होली अभियान चलाने जा रहा है वहीं मेरठ रोडवेज रीजन ने 100 अतिरिक्त बसों के अलावा 300 बसों के फेरे बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके लिए बस संचालन से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टी प्रतिबंधित कर दी गई है। साथ ही प्रोत्साहन राशि योजना भी घोषित कर दी है।
अन्य शहरों में रह रहे लोग होली पर अपने घर जाते हैं। रोडवेज के लिए लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की बड़ी चुनौती होती है। रोडवेज इसके लिए हर साल होली अभियान चलाता है। इस बार रोडवेज का दस दिवसीय होली अभियान 6 मार्च से लेकर 15 मार्च तक चलेगा। मेरठ रीजन के अधिकारियों के मुताबिक होली अभियान में भीड़ वाले रूटों पर 100 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा लोकल रूटों पर चलने वाली 300 से अधिक बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए आनंद विहार बस टर्मिनल से बसों का संचालन किया जाएगा।
छुट्टी प्रतिबंधित, प्रोत्साहन राशि की घोषणा
रोडवेज ने बसों का संचालन दुरुस्त करने के लिए चालकों और परिचालकों के अलावा वर्कशाप कर्मचारियों की छुट्टी प्रतिबंधित कर दी है। मृत्यु या गंभीर बीमारी जैसी अति विशिष्ट अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर संचालन से संबंधित समस्त कार्मिकों के अवकाश प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा अभियान के दौरान 9 दिन तक ड्यूटी करते समय न्यूनतम औसतन 300 किलोमीटर बस संचालित करने 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 3150 रुपये दिए जाएंगे। जबकि 10 दिन के दौरान 300 किलोमीटर प्रतिदिन बस संचालित करने पर 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 4000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा संविदा चालकों और परिचालकों को मानक से अधिक किलोमीटर अर्जित करने पर प्रति किलोमीटर 55 पैसे अतिरिक्त दिए जाएंगे। मेरठ डिपो के स्टेशन प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि डिपो ने होली अभियान की पूरी तैयारी कर ली है। बसों की व्यवस्था के साथ ही स्टाफ का भी आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन
मेरठ डिपो से ये रहेगी बसों की व्यवस्था
मार्ग बसों की संख्या
मेरठ-देहरादून-दिल्ली 20
मेरठ-दिल्ली-ऋषिकेश 17
मेरठ-मुजफ्फरनगर-हरिद्वार 5
मेरठ-मुजफ्फरनगर-रुड़की 5
मेरठ-बिजनौर-कोटद्वार 5
मेरठ-दिल्ली-कोटद्वार 17
मेरठ-हस्तिनापुर-दिल्ली 16
मेरठ-नोएड़ा-दिल्ली-नजीबाबाद 15
नहीं होने देंगे परेशानी
6 मार्च से 15 मार्च तक होली अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बस बेड़े की पूरी ताकत झोकी जाएगी। किसी भी यात्री को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कर्मचारियों की छुट्टी प्रतिबंधित कर दी गई है। ड्यूटी करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। - नीरज सक्सेना, आरएम मेरठ रोडवेज रीजन