फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   roadways will build 100 bus depot for passengers

यात्रियों के लिए सौ बस प्रतीक्षालय बनाएगा रोडवेज

Thu, 31 Oct 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
roadways will build 100 bus depot for passengers
मेरठ। प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रदेशभर में 100 बस प्रतीक्षालय बनाएगा। बुधवार को मेरठ पहुंचे कटारिया ने ये बातें केशव भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। कटारिया ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति की गरिमा का ख्याल रखते हुए प्रदेश के 100 से ज्यादा बस अड्डों पर शिशु स्तनपान कक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 23 शहरों में पीपीपी मॉडल पर आधारित आधुनिक बस अड्डे बनाए जाएंगे। इसमें मेरठ भी शामिल है। यहां पर भी आलमबाग लखनऊ की तर्ज पर पीपीपी मॉडल आधारित बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। आधुनिक बस अड्डा पुराने बस अड्डों पर बनेगा या शहर से बाहर के सवाल पर कटारिया ने कहा कि यह जमीन की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। आधुनिक बस अड्डा मॉल सरीखा होगा। जिसमें बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर से बसों का संचालन होगा। ऊपरी मंजिल पर विभागीय आफिस और ब्रांडेड शोरूम होंगे। परिवहन मंत्री ने कहा कि जल्द ही विभाग में बस बेड़ा बढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

............
डग्गामार वाहनों पर दिया ढुलमुल जवाब
रोडवेज के समानांतर दौड़ रही डग्गामार बसों के सवाल पर परिवहन मंत्री ने ढुलमुल जवाब देते हुए कहा कि सीएम के निर्देश पर डग्गामार और ओवरलोडिंग वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जो भी अवैध वाहन पकड़ में आएगा, उस पर जुर्माना लगेगा और सीज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed