फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways officers will travel themselves to know the health of buses

Meerut News: बसों की सेहत जानने के लिए रोडवेज अफसर खुद करेंगे सफर

Wed, 30 Nov 2022 08:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Roadways officers will travel themselves to know the health of buses
बसों की सेहत जानने के लिए रोडवेज अफसर खुद करेंगे सफर
विज्ञापन

मेरठ। तमाम दावों के बावजूद रोडवेज की अधिकतर बसों की सेहत अब भी ठीक नहीं है। बसों की खराब सीटें, टूटे शीशे, उखड़ा फर्श, पुराने टायर, गियर और ब्रेक तक की गड़बड़ियों की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बुधवार से खुद बसों में सफर करेंगे। इसके लिए निगम के चेयरमैन राजेंद्र तिवारी एवं प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए हैं। यह भी कहा गया है कि बसों की खामियों के फोटो एमडी के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे जाएं। इसके बाद तीन दिन में ही कमियों को दूर कराया जाए। ऐसा न होने पर मुख्यालय में जवाब तलब किया जाएगा।
इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शामिल हुए। सबसे अहम मुद्दा रोडवेज बसों की खराब होती दशा में सुधार का रहा। अधिकारियों ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी बसों की दशा सुधारने के लिए चेकिंग का दावा करते हैं फिर भी सुधार नहीं हो रहा है। इसलिए बुधवार से प्रत्येक आरएम और एआरएम एक-एक बस में सफर करके उसकी दशा देखेंगे। कार्यशाला प्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं कि बसों की कमियों को अधिकतम तीन दिन में दूर करना होगा। खामी दूर होने पर भी बस का फोटो ग्रुप में डालना होगा। समस्या दूर होने तक बस कार्यशाला से बाहर नहीं निकलेगी।
विज्ञापन

--
हर हफ्ते अनुबंधित बस का निकालेंगे टेंडर
रोडवेज में अनुबंधित बसों को रोडवेज में शामिल करने का लक्ष्य मार्च तक पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। प्रबंध निदेशक ने कहा कि हर हफ्ते टेंडर खोले जाएं ताकि मार्च तक लक्ष्य पूरा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ड्यूटी के नाम पर न हो चालक-परिचालक का उत्पीड़न
आरएम और एआरएम से कहा गया कि मिलीभगत से ड्यूटी लगाकर चालक और परिचालक का उत्पीड़न न किया जाए। ऐसी शिकायत न मिले अन्यथा जिम्मेदार अधिकारी पर मुख्यालय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

--
वर्जन
प्रत्येक एआरएम को रोजाना एक-एक बस की खामी का पता करने के लिए सफर करने के आदेश दिए हैं। बस में मिली खामी की फोटो प्रबंध निदेशक द्वारा बनाए वाट्सएप ग्रुप में डालनी होगी। हर हाल में खामी तीन दिन में दूर करके फोटो ग्रुप में ही डालनी होगी। - केके शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक मेरठ परिक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed