फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways' high-handedness on Raksha Bandhan: Refusal to go to Meerut; passengers forced off the bus.

Meerut News: रक्षाबंधन पर रोडवेज की मनमानी, मेरठ जाने से किया इन्कार, सवारियों को बस से उतारा

Fri, 28 Aug 2026 07:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Roadways' high-handedness on Raksha Bandhan: Refusal to go to Meerut; passengers forced off the bus.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी लेकिन हस्तिनापुर में रोडवेज बस चालक और परिचालक की मनमानी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेरठ जाने के लिए बस में बैठे यात्रियों को उस समय नीचे उतार दिया गया, जब बस में यात्री सवार होने लगे। यात्रियों का आरोप है कि चालक-परिचालक ने बस को मेरठ ले जाने से साफ इन्कार कर दिया।
कस्बा निवासी नीरज ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे रोडवेज बस स्टैंड पर मेरठ जाने वाली बस खड़ी थी। वह भी बस में बैठकर मेरठ जाने की तैयारी कर रहे थे। रक्षाबंधन के चलते बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। इनमें कई बहनें भी शामिल थीं, जो भाइयों को राखी बांधने के लिए मेरठ जा रही थीं।
विज्ञापन

यात्रियों के अनुसार बस में सवारियां बैठने के बाद चालक और परिचालक ने बस को मेरठ ले जाने से मना कर दिया। यात्रियों ने कारण पूछा तो कथित तौर पर परिचालक ने कहा कि जहां शिकायत करनी है कर लो। इसके बाद बस में बैठी सभी सवारियों को नीचे उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस से उतारे जाने के बाद यात्रियों में नाराजगी फैल गई। यात्रियों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी के नंबर पर भी करने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद चालक-परिचालक बस को रोडवेज बस स्टैंड से हटाकर पुराने हस्तिनापुर की ओर ले गए। जहां पर कस्बे के लोगों ने बस चालक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि बस मेरठ न ले जाने का कारण चालक-परिचालक ने स्पष्ट नहीं किया।

रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर बस सेवा बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। खासकर उन बहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जो राखी बांधने के लिए अपने भाइयों के घर जा रही थीं। यात्रियों ने रोडवेज विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर संबंधित चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसी व्यक्ति ने रोडवेज बस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed