{"_id":"6802bba30c7cfb12f0023d45","slug":"roadways-electric-bus-crushed-the-leg-of-a-seven-year-old-innocent-meerut-news-c-72-1-smrt1021-132037-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की इलेक्ट्रिक बस ने सात साल के मासूम का पैर कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की इलेक्ट्रिक बस ने सात साल के मासूम का पैर कुचला
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में हापुड़ अड्डे के निकट रोडवेज की तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक बस ने मां के साथ जा रहे सात साल के मासूम का पैर कुचल दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। बालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बस अपने कब्जे में ले ली।
मेडिकल थाना क्षेत्र के डिग्गी निवासी संजीदा की शादी बुलंदशहर के चांदपुर गांव निवासी मौसम अली से हुई थी। संजीदा अपने मायके आई हुई थी। शुक्रवार को वह बेटे युसुफ के साथ ब्रह्मपुरी क्षेत्र के तारापुरी में अपनी रिश्तेदारी में गई थी। लौटते समय हापुड़ अड्डे पर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज की इलेक्ट्रिक बस ने बालक को टक्कर मार दी। इसके बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। उसके पैर को कुचल दिया। शोर मचने पर आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। संजीदा ने आरोप लगाया कि बस चालक नशे में था। इशारा करने के बाद भी उसने बस नहीं रोकी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी चालक को तलाश किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।