फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways buses will not operate at the same time on long routes

Meerut News: लंबे रूट पर एक ही समय संचालित नहीं होंगी रोडवेज बसें

Fri, 24 May 2024 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 24 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will not operate at the same time on long routes
सहारनपुर। परिवहन निगम की बसें लंबे रूट पर एक ही समय नहीं चलेंगीं। परिवहन निगम लखनऊ, वृंदावन, मथुरा, दिल्ली, आगरा आदि लंबे रूटों पर चलने वाली बसों का समय तैयार कर रहा है। इससे लोड फैक्टर सुधरेगा और चालक-परिचालकों के बीच विवाद भी नहीं होगा। यात्रियों को खासी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम परिक्षेत्र में सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो हैं। इनमें 600 से अधिक बसों का बेड़ा है, जो दिल्ली, लखनऊ, अंबाला, लुधियाना, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश आदि जिलों में जातीं हैं। छह डिपो की बसों में प्रतिदिन एक लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। अब परिवहन निगम मुख्यालय ने लंबे रूट वाली बसों की समय सारिणी बनाने का निर्णय लिया है, जिससे एक ही समय पर एक ही रूट की कई बसें न चल सकें। दो बसों के रवानगी के समय का अंतर यात्रियों की संख्या के आधार पर तय किया जाएगा।
विज्ञापन

सहारनपुर से लखनऊ, आगरा, वृंदावन, मथुरा, देहरादून से दिल्ली, हरिद्वार से दिल्ली, ऋषिकेश से दिल्ली आदि रूट पर बसों एक ही समय पर बसें नहीं होंगी। उसमें अंतर रखा जाएगा। इससे रोडवेज को यात्री तो मिलेेंगे ही, साथ ही यात्रियों को भी राहत मिलेगी। लोड फैक्टर बेहतर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
लंबे रूट की रोडवेज बसों के समय में एकरुपता लाने के निर्देश परिवहन निगम मुख्यालय से मिले हैं। इसे लेकर निगम बसों का समय तैयार कर रहा है। जल्द ही बसों के समय की सूची मुख्यालय भेज दी जाएगी। इससे यात्रियों को खासी सहूलियत मिलेगी। - योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed