फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways bus driver saved from being a victim of cyber fraud

Meerut News: साइबर ठगी का शिकार होने से बचा रोडवेज बस चालक

Fri, 07 Nov 2025 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus driver saved from being a victim of cyber fraud
सीओ दौराला बोले- मोबाइल पर एपीके लिखी फाइल डाउनलोड न करें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। हरिद्वार से जयपुर की ओर जा रही रोडवेज बस का चालक सतेंद्र शुक्रवार को साइबर ठगी का शिकार होने से बच गया। चालक के मोबाइल पर पहुंचे शादी के कार्ड को देखते ही फोन हैंग हो गया। इस पर परिचालक मामले को समझ गया और बस दौराला थाने पर रोककर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने किसी तरह चालक को साइबर ठगी का शिकार होने से बचा लिया। भैसाली डिपो की रोडवेज बस के चालक सतेंद्र ने बताया कि वह अपने साथी परिचालक के साथ शुक्रवार सुबह 9:00 बजे जयपुर जा रहा था। रास्ते में मटौर गांव के सामने उसके मोबाइल पर एक परिचित ने शादी का कार्ड भेजा और कॉल कर जानकारी दी। उसने कार्ड को पढ़ने के लिए जैसे ही खोला मोबाइल हैंग हो गया। साइबर ठगों द्वारा फर्जी शादी कार्ड भेजे जाने की जानकारी हुई तो चालक ने दौराला थाने के सामने बस रोक दी और तत्काल दौराला पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने चालक की बात सुनी और तत्काल मोबाइल लेकर डाउनलोड हुई एप्लीकेशन को डिलीट किया। इसके बाद चालक का मोबाइल ठीक हो गया और वह साइबर ठगी से बच गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है परंतु फिर भी बहुत से लोग साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं। मोबाइल पर आ रही एपीके लिखी फाइल को डाउनलोड न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed