फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways bus crushes student of class tenth in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने दसवीं की छात्रा को कुचला, मौके पर ही मौत

Sun, 05 Jan 2020 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Jan 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus crushes student of class tenth in Muzaffarnagar
accident news - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज सुबह एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूल जा रही दसवीं की छात्रा को कुचल डाला। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बस के परिचालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं मौके पर पहुंचे छात्रा के परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। वहीं बस और परिचालक को थाने ले गई।  

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जानसठ में पानीपत खटीमा मार्ग पर तेज गति से आ रही बिजनौर डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस की सामने से सीधी टक्कर लगने से सड़क पर साइड में खड़ी हुई कक्षा दस की छात्रा सना पुत्री यूनुस ग्राम जटवाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। 

बताया गया कि रोडवेज का पहिया छात्रा के ऊपर से उतर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और परिवार वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उठाने की कोशिश की तो परिवार वालों ने शव को उठाने से मना कर दिया और पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई।  

थानाध्यक्ष योगेश शर्मा द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही का भरोसा दिए जाने के बाद परिवार वालों ने शव को उठाने दिया। बस चालक दिलीप कुमार रोडवेज बस को छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने परिचालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और बस को भी पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले आई। पीड़ित परिवार की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed