फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways bus crushes bike rider, death

Meerut News: रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Sat, 25 Apr 2026 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus crushes bike rider, death
बहसूमा। मोड खुर्द फ्लाईओवर के पास हुए हादसे के बाद जमा हुई भीड़ का फोटो संवाद
- मृतक प्रमोद नागल शुगर मिल में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। क्षेत्र के गांव मोड खुर्द फ्लाईओवर के पास शनिवार शाम कोटद्वार डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरा। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था। हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने किसी तरह घायल को बस के नीचे से बाहर निकाला। पुलिस ने घायल को मवाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां से मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6:00 बजे मेरठ की तरफ से कोटद्वार बस डिपो की बस कोटद्वार की ओर जा रही थी। मेरठ-पौड़ी मार्ग पर मोड खुर्द के पास स्थित फ्लाईओवर के नीचे से मुख्य मार्ग पर आए बाइक चालक को रोडवेज बस ने बुरी तरह कुचल दिया। दुर्घटना के दौरान बाइक बस के नीचे घुस गई और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भी जमा हो गई। भीड़ ने बाइक सवार को किसी तरह बस के नीचे से निकाला और पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पहुंचकर घायल को लोगों की मदद से गंभीर हालत में मवाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उसकी जेब से मिले मोबाइल में मिले नंबर पर संपर्क करने उसकी पहचान प्रमोद (40) पुत्र छोटेलाल निवासी मसूरी थाना इंचौली के रूप में हुई। वह नागल शुगर मिल में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत था। पुलिस की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने सवारियों को दूसरी बस में बैठा कर गंतव्य की ओर रवाना किया। पुलिस ने बस व बाइक को कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बहसूमा। मोड खुर्द फ्लाईओवर के पास हुए हादसे के बाद जमा हुई भीड़ का फोटो संवाद

बहसूमा। मोड खुर्द फ्लाईओवर के पास हुए हादसे के बाद जमा हुई भीड़ का फोटो संवाद

बहसूमा। मोड खुर्द फ्लाईओवर के पास हुए हादसे के बाद जमा हुई भीड़ का फोटो संवाद

बहसूमा। मोड खुर्द फ्लाईओवर के पास हुए हादसे के बाद जमा हुई भीड़ का फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed