{"_id":"5e5acb338ebc3ec5523e6f81","slug":"roadways-bus-crushed-old-man-death-kithor-news-mrt471521418","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार रोडवेज बस ने वृद्घ को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार रोडवेज बस ने वृद्घ को कुचला, मौत
विज्ञापन
खरखौदा। हापुड़ रोड स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल के सामने शनिवार को सड़क पार कर रहे वृद्ध को रोडवेज बस ने कुचल दिया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। वहीं, बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई।
बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के ग्राम अनौना निवासी अमर पुत्र जवाहर सिंह बीआर इंटरनेशनल स्कूल के सामने अमर नर्सरी संचालित करता है। नर्सरी पर अमर एवं उसका पिता भी रहता है। जवाहर सिंह शनिवार को मेरठ-बुलंदशहर रोड पार कर रहा था। इसी दौरान मेरठ की ओर से आ रही हापुड़ डिपो की मेरठ से बुलंदशहर जा रही रोडवेज बस ने वृद्ध को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
वर्जन
मृतक के परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इस पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। हालांकि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।-रामानंद कुशवाहा, सीओ किठौर