फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways bus collides with ambulance, five injured including patient

Meerut News: रोडवेज बस एंबुलेंस से टकराई, मरीज सहित पांच घायल

Mon, 02 Oct 2023 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with ambulance, five injured including patient
खरखौदा (मेरठ)। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरखौदा कट के पास रोडवेज बस ने मरीज ले जा रही एंबुलेंस को टक्कर मार दी। जिसमें मरीज सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेरठ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के हसनपुर निवासी निजी एंबुलेंस चालक हाशिम पुत्र मुस्ताक, हसनपुर निवासी मरीज अंशुल पुत्र मदन को लेकर मेरठ अस्पताल में जा रहा था। एंबुलेंस में परविंद्र और रविंद्र सहित कुल पांच लोग सवार थे। शनिवार दोपहर जैसे ही एंबुलेंस मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरखौदा कट के पास पहुंची तो मेरठ की ओर से आ रही रोडवेज बस ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। जिससे एंबुलेंस सड़क पर पलट गई तथा उसमें सवार मरीज सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed