फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roads will be improved with Rs 18 crores, tender issued

Meerut News: 18 करोड़ से सड़कें होंगी चकाचक, टेंडर जारी

Fri, 08 Nov 2024 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Roads will be improved with Rs 18 crores, tender issued
मेरठ। सड़कों के गड्ढे जल्द ही भरे जाएंगे। मुख्य मार्ग से जुड़ी देहात की सड़कें 18 करोड़ रुपये से चकाचक होंगी। इसके अलावा किसानों के लिए मुसीबत बने चीनी मिल के मार्ग भी दुरुस्त किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। गांव-देहात के तमाम खस्ताहाल पड़े मार्गों को लेकर लगातार लोग इनकी मरम्मत और पुर्ननिर्माण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

इनमें मुख्य रूप से नंगलामल मार्ग, खरखौदा खंद्रावली खानपुर कौल मार्ग, पंचगांव पट्टी अमर सिंह मार्ग, लाला महमूदपुर से दायमपुर मार्ग, माछरा ब्लॉक मुख्यालय से कासिमपुर मार्ग, मवाना किठौर हापुड़ मार्ग की पुलिया व पैरापिट आदि का काम होगा। इसी के साथ शाहकुलपीर से एत्मादपुर संपर्क मार्ग व ड्रेन का कार्य, मवाना फलावदा खतौली बाईपास मार्ग व पाइप कल्वर्ट का काम, परीक्षितगढ़ आसिफाबाद मार्ग दुरुस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

अगवानपुर से चिवाना मार्ग, मवाना जयसिंहपुर मिर्जापुर मार्ग, हस्तिनापुर से फतेहपुर प्रेम मार्ग, आसिफाबाद से मिश्रीपुर मार्ग आदि की हालत बदलेगी। वहीं कुछ चीनी मिल के पहुंच मार्ग और मुख्य मार्ग से सटे कई गांवों के संपर्क मार्ग की भी भी मरम्मत और पुर्ननिर्माण किया जाएगा। लोनिवि के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सतेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं, जो 14 नवंबर को खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed