फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roads in rural areas will be constructed in the district at a cost of Rs 48 crore.

Meerut News: जिले में 48 करोड़ की लागत से होगा ग्रामीण इलाकों की सड़कों का निर्माण

Tue, 19 Dec 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 19 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Roads in rural areas will be constructed in the district at a cost of Rs 48 crore.
-जिले की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में छह-छह करोड़ से कराया जाना है निर्माण
विज्ञापन

-नाबार्ड के सहयोग से बनेंगी नई सड़कें, भेजे जा चुके हैं प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में ग्रामीण इलाकों की सड़कों का निर्माण 48 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, जिन्हें जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। दरअसल इन सड़कों का निर्माण नाबार्ड के सहयोग से किया जाएगा। जिसका मकसद एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ना है, वहीं उन रास्तों को शामिल किया गया है जोकि अभी तक कच्चे हैं।
लोक निर्माण विभाग ने शासन के निर्देश पर जिले की सभी आठ विधानसभा में सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किए थे। सभी विधानसभा क्षेत्रों में छह-छह करोड़ की लागत से संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाना है। विधायकों ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की सूची लोक निर्माण विभाग को सौंपी थी, जिसके आधार पर ही प्रस्ताव तैयार किए गए। बता दें कि ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत भी सड़कों का निर्माण कराया जाता है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग भी राज्य सरकार से मिलने वाले बजट के आधार पर सड़कों का निर्माण कराती है। मगर 48 करोड़ रुपये बनने वाली इन सड़कों के लिए नाबार्ड से 80 फीसदी बजट मिलेगा जबकि बीस फीसदी राज्य सरकार खर्च करेगी।
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण के लिए भेजे गए प्रस्तावों को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मंजूरी मिलते ही सड़कोें का निर्माण चालू कर दिया जाएगा।

वर्जन:
जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में छह छह करोड़ की लागत से नई सड़कों का निर्माण किया जाना है। जिनके प्रस्ताव बनाकर भेज दिए गए थे, अब प्रस्तावों को जल्द मंजूरी मिल सकती है। - एसके राव, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed