फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road will be built from Falavada to Gadina and from Dandupur to Bade village

फलावदा से गडीना और दांदूपुर से बड़े गांव तक बनेगी सड़क

Sat, 24 May 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Road will be built from Falavada to Gadina and from Dandupur to Bade village
फलावदा। सरधना विधानसभा क्षेत्र के कस्बा फलावदा से जूड कब्रिस्तान के सामने से गड़ीना जाने वाले रास्ते की करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क का विधायक अतुल प्रधान ने शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि यह सड़क बनने से जिन किसानों के खेत इस रास्ते पर आ रहे हैं, उनको लाभ होगा। बरसात के मौसम में इस रास्ते से निकलना किसानों के लिए मुश्किल होता था। सड़क पर पानी भरने के कारण भैंसा बुग्गी व ट्रैक्टर आदि रास्ते में फंस जाते थे। किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यह रास्ता बनने से गडीना भी इसी रास्ते से जुड़ जाएगा। इस मौके पर जरीफ, चीकू, शहंशाह जफर, मोहित तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, गांव दांदूपुर से बड़े गांव तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। विधायक निधि से बनने वाली सड़क पर लगभग 1.61 करोड़ की लागत से बनेगी। सपा विधायक अतुल प्रधान ने शिलान्यास किया। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि जनहित के विकास कार्यों पर विधायक निधि का पैसा खर्च किया जा रहा है। ठेकेदार को मानक के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी गई है। इस मौके पर अखिलेश पोसवाल प्रधान दांदूपुर, पूर्व प्रधान बोबी, तनकीब प्रधान, मास्टर राजेंद्र, अर्जुन प्रधान अमरौली उर्फ बड़ा गांव, विक्रम, ब्रजमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed