फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road turned into a pond in Baruki

Meerut News: बरूकी में तालाब में तब्दील हुई सड़क

Fri, 19 Jul 2024 02:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 19 Jul 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Road turned into a pond in Baruki
बिजनौर के ग्राम बरूकी के मुख्य मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद
बिजनौर, बरूकी। बरसात शुरू होते ही बरूकी में लोगों की मुसीबतें शुरू हो गईं हैं। निर्माणाधीन हाईवे के कारण जलनिकासी बंद है। बारिश होते ही पूरा पानी मुख्य मार्ग और हाईवे के वैकल्पिक मार्ग पर भर जाता है। बृहस्पतिवार को बारिश के बाद हुए जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


बरूकी में पानीपत-खटीमा हाईवे पर ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण चल रहा है। हाईवे के किनारे अभी नाला पूरा नहीं बना है। गांव के मुख्य मार्ग के किनारे बने नालों के अतिरिक्त अंडरपास की जलनिकासी बंद है। बृहस्पतिवार को बारिश हुई तो मुख्यमार्ग के साथ ही अंडरपास और ओवरब्रिज के बराबर में बना वैकल्पिक मार्ग तालाब में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


- एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोग हैं परेशान

बरूकी की करीब छह हजार की आबादी के अतिरिक्त उग्रावाला, खंडसाल, नयागांव, फतेहपुर, उमरी, मालीवाल, नंगली, सिकैड़ा, शाहपुर समेत एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों का आनाजाना बरूकी से होता है। जलभराव से ये लोग परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बोले ग्रामीण

बरूकी के ग्रामीण अंकुर चौधरी ने बताया कि जलभराव की समस्या की ओर कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। नाला निकासी नहीं होने से बारिश होते ही पूरी सड़क पर डेढ़ से दो फिट तक पानी भर जाता है।

- ग्रामीण नरेंद्र ने बताया कि हाईवे निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। ओवरब्रिज और अंडरपास पूरा नहीं होने से दो साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है।

- बरूकी निवासी शिवा का कहना है कि गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था बरसात के मौसम से पहले होनी चाहिए थी लेकिन बारिश शुरू होने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।


- डॉ. सुशील कुमार का कहना है कि हाईवे अधिकारियों की अनदेखी ने पूरे गांव की जल निकासी व्यवस्था को ठप कर दिया है। गांव के मुख्य मार्ग ही नहीं बल्कि हाईवे पर भी डेढ़ से दो फिट पानी भर जाता है। जल्द ही इस समस्या का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed