फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   road safety workshop held at toll plaza

Meerut News: कार्यशाला में यातायात के नियमों की जानकारी दी

Thu, 08 Jan 2026 07:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
road safety workshop held at toll plaza
मेरठ। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को सिवाया टोल प्लाजा पर जागरूकता कार्यशाला हुई। कार्यक्रम में टोल कर्मचारी और आम नागरिक भी शामिल हुए। वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कर्दम ने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी दोपहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति हेलमेट अवश्य लगाएं तथा चार पहिया वाहनों में सभी यात्री सीटबेल्ट का उपयोग करें। इस दौरान सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के बाद कर्दम ने थाना इंचौली क्षेत्र में एक ओवरलोडेड डंपर को निरुद्ध किया। वहीं, संभागीय परिवहन कार्यालय में आर्मी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा हुई। संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता सिंह ने कैंट क्षेत्र में सख्ती से नियम लागू करने की अपील की। रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed