{"_id":"6aabec1d5ef4b650de06edea","slug":"road-eroded-on-the-nanu-meerut-route-a-three-foot-deep-pothole-formed-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113628-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नानू-मेरठ मार्ग पर सड़क घंसी, तीन फीट गहरा गड्ढा बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नानू-मेरठ मार्ग पर सड़क घंसी, तीन फीट गहरा गड्ढा बना
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद लोकनिर्माण विभाग की टीम ने पहुंचकर की सड़क की अस्थायी मरम्मत
कस्बा चौकी के पास बुधवार रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नानू-मेरठ मार्ग पर बुधवार देर रात कस्बा चौकी के पास सड़क किनारे का हिस्सा धंसने से करीब तीन फीट गहरा गड्ढा बन गया। सड़क धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी हरकत में आए। बृहस्पतिवार को विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे को भरवाया और फिलहाल अस्थायी मरम्मत करा दी। लोग सड़क निर्माण में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों ने जल्द ही स्थायी समाधान कराने की बात कही है।
वर्ष 2021 में नानू-मेरठ मार्ग का निर्माण कराया गया था। सड़क की दोष दायित्व अवधि दो वर्ष निर्धारित थी। डीएलपी पूरी होने के बाद भी मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से समय-समय पर मरम्मत भी कराई गई, लेकिन मढ़ियाई समेत अन्य स्थानों पर सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए हैं।
बुधवार देर रात कस्बा चौकी से कुछ ही दूरी पर सड़क के किनारे का हिस्सा धंस गया। सड़क धंसने से बने गड्ढे की गहराई करीब तीन फीट बताई गई। इसका वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने मार्ग पर आवागमन के दौरान हादसे की आशंका जताते हुए विभाग से तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। मामला संज्ञान में आने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे को भरवाया। विभाग की ओर से फिलहाल अस्थायी व्यवस्था की गई है। अवर अभियंता सचिन सिंघल ने बताया कि सड़क की स्थिति का परीक्षण कर स्थायी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
लोगों ने की जांच की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क धंसने के दौरान कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो सकता था। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। नानू-मेरठ मार्ग पर कई स्थानों पर पहले से ही गहरे गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे में केवल एक स्थान की मरम्मत से समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होगी। लोगों ने मार्ग निर्माण में घटिया सामान लगा होने की आशंका जताई है। उन्होंने इसकी जांच कराकर लोकनिर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग की है।