{"_id":"5f34536c8ebc3e3cbd106317","slug":"road-began-to-reach-the-borewell-to-recover-the-body-of-the-metaphor-meerut-news-mrt495980552","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूपक का शव बरामद करने के लिए बोरवेल तक बननी शुरू हुई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूपक का शव बरामद करने के लिए बोरवेल तक बननी शुरू हुई सड़क
विज्ञापन

रोहटा। बोरवेल से रूपक के शव के टुकड़े बरामद करने के लिए पुलिस ने अत्याधुनिक मशीन मौके पर पहुंचाने के लिए सड़क बनानी शुरू कर दी है। रूपक के परिजन धरने पर बैठे हैं। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम समेत कई विभागों के अधिकारी रूपक का शव बरामद करने के लिए लगाए जा रहे हैं।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अनूप नगर फाजलपुर निवासी रूपक की उसके दोस्तों ने गत 27 जून को अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी और शव को जिटोला गांव के जंगल में बोरवेल में टुकडे़ कर डाल दिया था। पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूरी घटना कबूल कर ली। बोरवेल में फंसे रूपक के शव को निकालने के लिए 10 से 17 जुलाई तक लगातार ऑपरेशन चलाया गया था। 50 फीट तक पोकलेन मशीन से खुदाई की गई थी, लेकिन जमीन से पानी निकल आने के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया था। बुधवार को ऑपरेशन रूपक की फिर से शुरुआत की गई है।
सीओ दौराला पंकज सिंह ने बताया कि कंकरखेड़ा पुलिस ने ग्रेटर नोएडा, अन्य जिलों से अत्याधुनिक बोरवेल की मशीन मंगाई है। मौके तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। एक-दो दिन में रास्ता बनकर तैयार हो जाएगा। जिसके बाद अत्याधुनिक मशीन बोरवेल को उखाड़ने का काम शुरू करेगी, उसके बाद शव बाहर निकाला जाएगा। इससे परिवार वालों में एक बार फिर से रूपक का शव मिलने की उम्मीद जगी है। मां मिथलेश महिलाओं के साथ पांच दिन से अनशन पर बैठी हैं। मंगलवार देर रात एसीएम व सीओ दौराला ने उन्हें बुधवार से खोदाई का आश्वासन दिया था। वहीं, सपा नेत्री नेहा गौड़ ने धरना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।