फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road accident, one girl's death, three injured in Bijnore

दर्दनाक हादसे में युवती की मौत, बच्ची सहित तीन लोग घायल

Wed, 18 Apr 2018 07:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 18 Apr 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
Road accident, one girl's death, three injured in Bijnore
फाइल फोटो

बिजनौर के नजीबाबाद में नेशनल हाईवे पर वाहन की साइड लगने से बाइक पर सवार युवती की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो बालिकाएं एक युवक घायल हो गए। युवती के परिजन मामले में बगैर कोई कार्रवाई कराए ही पुत्री के शव को ले गए और गांव में ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


मंडावली थाना क्षेत्र के गांव जटपुराबौंडा निवासी सत्यपाल कश्यप की पुत्री सपना (20) बुधवार सुबह अपने मामा के लग्न कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। सपना को उसके घर से लेने उसका ममेरा भाई टांडामाईदास निवासी रोहित (18) आया हुआ था। वह सपना को लेकर घर से चलने लगा, तो पिछले कुछ दिनों सपना के घर पर आकर रह रही उसकी मौसेरी बहनें संध्या (30) और संजना (8) भी साथ चलने की जिद करने लगीं। रोहित और सपना ने संध्या, संजना को भी अपने साथ ले लिया। 
विज्ञापन


पढ़ें : Pics: वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे दो परिवार के 9 लोगों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 10 बजे चारों लोग बाइक से जैसे ही साहनपुर से नजीबाबाद की ओर बढ़े, तो इंद्रलोक होटल के नजदीक एक वाहन की साइड लगने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। सपना को गंभीर चोटें आने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकी अन्य तीनों घायलों को उपचार दिलाया गया। 

सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेना चाहा, लेकिन युवती के परिजनों ने मामले में कोई कार्रवाई न चाहने की पुलिस से गुहार की। जिस पर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार नांगल गंगाघाट पर कर दिया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed