फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   road accident, 3 wound

बेकाबू ट्रक की टक्कर से सफारी गड्ढे में गिरी, तीन घायल

Tue, 09 Jul 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
road accident, 3 wound
मेरठ-बड़ौत मार्ग पर पूठ गंगनहर पुल के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर पूठ गंगनहर पुल के समीप सोमवार सुबह एक ट्रक की टक्कर से सफारी गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। जिससे सफारी गाड़ी सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह सफेद रंग की सफारी गाड़ी बड़ौत की ओर से मेरठ जा रही थी। सफारी कार पूठ गंगनहर पुल के समीप पहुंची तो तेज गति से आ रहे ट्रक की टक्कर लगने से सफारी गाड़ी सड़क किनारे गहरे खाई में जा गिरी। सफारी के खाई में गिरते हैं इसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी पाकर पूठ पुलिस चौकी इंचार्ज आनंद कुमार यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बमुश्किल बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। पूठ पुलिस चौकी इंचार्ज आनंद कुमार ने बताया कि घायल अंकुर पुत्र वेदप्रकाश, काले व हर्ष पुत्र जयपाल निवासी गांव सलाशा सलाहपुर थाना रोहटा हैं। दरोगा ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पीड़ितों की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed