फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD's public meeting will be held in Ikri on 25th, Chaudhary Jayant Singh will come.

Meerut News: ईकड़ी में 25 को होगी रालोद की जनसभा, चौधरी जयंत सिंह आएंगे

Thu, 16 Apr 2026 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
RLD's public meeting will be held in Ikri on 25th, Chaudhary Jayant Singh will come.
इकडी गांव में चौधरी जयन्त सिंह की रैली को लेकर जनसम्पर्क करते रालोद पदाधिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। राष्ट्रीय लोकदल की 25 अप्रैल को गांव ईकड़ी में आयोजित होने वाली जनसभा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस जनसभा को रालोद मुखिया एंव केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह संबोधित करेंगे।
बृहस्पतिवार को रालोद नेताओं द्वारा गांव ईकड़ी में बैठक आयोजित कर रैली की रणनीति तैयार की गई। रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं ने सिवालखास विधानसभा के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। गांव नानू, डाहर, कक्केपुर और ईकड़ी में घर-घर जाकर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह जमीन से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं, इसलिए उनके स्वागत में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। रैली को लेकर युवाओं में भी खास उत्साह है। बड़ी संख्या में युवाओं ने वॉलंटियर के रूप में कार्यक्रम में भाग लेने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील रोहटा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद चौधरी जयंत सिंह का जनता के बीच आना भावनात्मक क्षण है। उन्होंने कहा कि उनके आगमन की सूचना से गांव-देहात में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने क्षेत्रवासियों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। युवा रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक बाफर और गौरव जिटौली ने भी लोगों से जनसभा में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, संगीता दोहरे, विनय प्रधान, रणवीर दहिया, गौरव जिटौली, कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर, हरेंद्र प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed