{"_id":"6a57abf234338191dc0d5576","slug":"rlds-fold-is-expanding-several-individuals-including-a-zila-panchayat-member-have-joined-the-party-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1245592-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रालोद का बढ़ रहा है कुुनबा, जिला पंचायत सदस्य सहित कई लोग पार्टी में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रालोद का बढ़ रहा है कुुनबा, जिला पंचायत सदस्य सहित कई लोग पार्टी में हुए शामिल
विज्ञापन
- रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले, यूपी की सभी सीटों पर रालोद कर रही है चुनाव की तैयारी
- कितने सीट मिलेंगी यह रालोद मुखिया करेंगे फाइनल
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल का कुनबा बढ़ रहा है। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों समेत काफी लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। सभी को सदस्यता दिलाते समय रालोद नेताओं ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि रालोद का संगठन मजबूत हो रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी सीटों पर रालोद मजबूती से तैयारी कर रही है। सीटों का निर्णय पार्टी हाईकमान स्तर से होगा।
तरसपाल मलिक बुधवार को सर्किट हाउस परिसर स्थित एनेक्सी भवन में सदस्यता कार्यक्रम के दौरान मीडिया से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की नीतियों और केंद्रीय मंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग लगातार रालोद से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन को और मजबूत बनाते हुए किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। नेताओं ने इसे पार्टी की बढ़ती जन स्वीकृति का प्रमाण बताते हुए किसानों और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का दावा किया। रालोद के जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, सिवाल खास विधायक गुलाम मोहम्मद, मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।पार्टी में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य नवाज आलम ने कहा कि चौ. चरण सिंह की नीतियां पसंद हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा, एससी-एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, विनय मल्हापुर, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंजु चौधरी, महानगर अध्यक्ष बीना पूनिया, उर्मिला चौधरी, विनय प्रधान, गौरव जटौली, अर्जुन ढिंढाला, संजय रसूलपुर, सतेंद्र तोमर, सुरेन्द्र नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये हुए रालोद में शामिल
- निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य नवाज आलम, ग्राम प्रधान पप्पू गुर्जर, पूर्व सहकारी समिति चेयरमैन गौरव गुर्जर, पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र गुर्जर, ध्यान सिंह गुर्जर, सरफराज चौधरी, यशपाल सैनी समेत काफी लोग रहे।
-- -- -- --