फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD's announcement to contest Panchayat elections separately has created a stir in BJP

Meerut News: रालोद के अलग पंचायत चुनाव लड़ने की घोषणा से भाजपा में सुगबुगाहट

Tue, 16 Sep 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
RLD's announcement to contest Panchayat elections separately has created a stir in BJP
सत्येंद्र सिसोदिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा।
मेरठ। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तैयारी तेजी से चल रही है। ऐसे में केंद्र और प्रदेश की सत्ता में भाजपा के साझीदार राष्ट्रीय लोकदल ने प्रदेश में अलग पंचायत चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इससे भाजपा में सुगबुगाहट का माहौल है। रालोद ने गठबंधन पर अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है लेकिन भाजपा नेतृत्व ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जानकारी मिल रही है जल्द भाजपा के नेता रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से इस संबंध में बात करेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिण् भाजपा तैयारी में जुटी है। इसके लिए जिला स्तर से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक संयोजक व सह संयोजक तय कर दिए हैं। पंचायत चुनावों की वोटर लिस्ट दुरुस्त करने के अभियान में भी पार्टी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। इस बार भी भाजपा अधिकांश जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के पदों पर अपने उम्मीदवारों को जिताने का प्रयास करेगी। इसके लिए केंद्र व प्रदेश की सत्ता में साझेदार रालोद के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गठबंधन की पैरवी की जा रही है। जबकि रालोद के पंचायत चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप उज्ज्वल पार्टी के अकेले पंचायत चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा में खलबली मची हुई है और भाजपा नेता असमंजस की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

---
अभी गठबंधन पर कुछ भी कहना जल्दबाजी है। पार्टी प्लेटफार्म पर बैठकर बात करेंगे। अभी रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की ओर से गठबंधन पर कोई बयान नहीं आया है। गठबंधन के मुद्दे पर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी से बात करके निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्येंद्र सिसोदिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा

पंचायत चुनाव स्थानीय होते हैं। ऐसी स्थिति रालोद गठबंधन न करके अपने कार्यकर्ताओं के बल पर अकेले चुनाव लड़ेगा और जीत हासिल करेगा। पंचायत चुनाव ही विधानसभा चुनाव का आधार होते हैं। यदि हम पंचायत स्तर पर मजबूत होंगे तो विधानसभा में भी सफलता निश्चित होगी।
डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, प्रदेश संयोजक पंचायत समिति रालोद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed