{"_id":"693579b9349c6810e007fb9e","slug":"rld-will-teach-political-tricks-to-the-youth-meerut-news-c-72-1-mct1009-145156-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रालोद युवाओं को सिखाएगा सियासी गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रालोद युवाओं को सिखाएगा सियासी गुर
विज्ञापन
- फरवरी से शुरू होगा प्रशिक्षण, 31 दिसंबर तक मांगे गए आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से अब युवाओं को सियासी गुर सिखाए जाएंगे। उन्हें प्रशिक्षण देकर भविष्य के राजनेता के रूप में तैयार किया जाएगा। सारथी इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत युवाओं को राजनीति और जनसेवा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो इच्छुक युवा राजनीति में जाना चाहते हैं, वह कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं। इसके लिए 31 दिसंबर तक संगठन की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। प्रशिक्षण फरवरी 2026 से शुरू होगा।
रालोद ने युवाओं को राजनीति, जनसंपर्क, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और नीति निर्माण की गहरी समझ देने के उद्देश्य से ‘सारथी इंटर्नशिप प्रोग्राम 2.0’ का शुभारंभ किया है। इसके तहत 21 से 30 वर्ष आयु के युवा आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एक माह की इंटर्नशिप के दौरान 10,000 रुपये भी दिए जाएंगे। इच्छुक युवा रालोद की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘सारथी 2.0’ लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रालोद के वरिष्ठ नेता चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को राजनीति, संगठन और सामाजिक नेतृत्व के वास्तविक स्वरूप से जोड़ने वाला मंच है। पार्टी का उद्देश्य है कि प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर देकर उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीति में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है। इंटर्न को पार्टी के सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ काम करने का अवसर भी प्राप्त होगा। वह संसद में भी घूम सकेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवा नीति अध्ययन और विश्लेषण, राजनीतिक संचार, चुनावी प्रबंधन, जनसंपर्क मॉडल और डिजिटल अभियान से जुड़ी बारीकियों को जानेंगे।