Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD T-20 cricket tournament to begin in Meerut on the 14th; 10 teams will participate.

Meerut News: 14 से मेरठ में शुरू होगा आरएलडी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट, 10 टीमें होंगी शामिल

Tue, 03 Nov 2026 07:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
RLD T-20 cricket tournament to begin in Meerut on the 14th; 10 teams will participate.
- आईआईएमटी विवि के मैदान में होंगे मैच, 27 को होगा समापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। युवाओं में खेल भावना विकसित करने और क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ 14 नवंबर से आरएलडी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू कर रहा है। इसका शुभारंभ 14 नवंबर को सुबह नौ बजे गंगानगर स्थित आईआईएमटी विवि के मैदान पर किया जाएगा। 27 नवंबर को रालोद के संस्थापक चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर खेल प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।
यह जानकारी रालोद खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. दीपक तोमर ने पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम का नेतृत्व राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी करेंगे। सभी टीमों को दो समूहों में बांटा गया है। इस दौरान टीमों के बीच 24 मुकाबले होंगे। मेरठ और हापुड़ जिलों में टी-20 क्रिकेट मैच होंगे। इसमें भाग लेने वाली टीमों में चौधरी सुपर किंग्स, राजकुमार रॉयल, आरडी-75, परसू-11, स्पोर्ट्स एक्स, लेमनकॉफ, डीजी वियर, जापान-11, मुजफ्फरनगर टाइटन्स और गोल्डन लेडी लाइट शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉ. तोमर ने बताया कि टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता टीमों के लिए नकद पुरस्कार रखे गए हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। टूर्नामेंट में प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल चौधरी, प्रदेश महासचिव अभिषेक चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष शारीरिक चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed