फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD state general secretary Shahzeb Rizvi resigned

Meerut News: रालोद के प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने दिया इस्तीफा

Sat, 05 Apr 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
RLD state general secretary Shahzeb Rizvi resigned
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पर वक्फ संशोधन बिल के मामले में मुसलमानों का साथ न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मुसलमान मुख्यधारा में लेकर आए, लेकिन वक्फ संशोधन बिल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी अब चौधरी चरण सिंह के दिखाए मार्ग से भटक गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद के दस विधायक हैं। काफी संख्या में मुसलमानों ने वोट देकर उन्हें यहां तक भेजा है। इसी वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्ता में शामिल हैं। उन्हें मुसलमानों के लिए खड़ा होना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यह वक्फ संशोधन बिल दो समुदायों को बांटने का काम करेगा। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस फैसले से आहत होकर अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed