फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD protests against MP Braj Bhushan, demands arrest

Meerut News: सांसद ब्रजभूषण के खिलाफ रालोद का प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

Wed, 17 May 2023 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 17 May 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
RLD protests against MP Braj Bhushan, demands arrest
मेरठ। दिल्ली जंतर मंतर पर न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला पहलवानों के समर्थन में मंगलवार को रालोद नेताओं ने कमिश्नरी चौराहों पर प्रदर्शन किया। सांसद ब्रजभूषण की गिरफ्तारी की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एडीएम सिटी दिवाकर सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र जानी एडवोकेट ने कहा कि महिला खिलाड़ियों ने पदक लाकर देश का नाम रोशन किया है। आज उन्हीं को न्याय के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब सांसद ब्रजभूषण के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है तो उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की जा रही है। नरेंद्र खजूरी ने आरोप लगाया कि भाजपा आरोपी सांसद को बचाने का प्रयास कर रही है। महिला खिलाड़ियों को न्याय न दिलाकर पूरे मामले को जातिवाद से जोड़ रही है, जो सीधे-सीधे देश के खिलाड़ियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि रालोद का पूरा समर्थन खिलाड़ियों को है। सर्वेश पुंडीर ने कहा कि महिला खिलाड़ियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सांसद ब्रजभूषण का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की। इस मौके पर अशोक चौधरी, अभिमन्यु, गौरव, नरेश डाबका, जीशान सिद्दीकी, आदिल अलवी, अभिमन्यु ललसाना, दिलशाद सैफी, नासिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed