{"_id":"630b0182fa62660078243cf3","slug":"rld-president-chaudhary-jayant-singh-chose-baghpat-as-nodal-district-honor-to-work-land-of-grandfather-and-fa","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने दादा व पिता की कर्मभूमि को दिया सम्मान, बागपत को चुना नोडल जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने दादा व पिता की कर्मभूमि को दिया सम्मान, बागपत को चुना नोडल जिला
Sun, 28 Aug 2022 11:17 AM IST
Dimple Sirohi
अंकित चौहान, अमर उजाला, बागपत
अंकित चौहान, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:17 AM IST
सार
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने बागपत को नोडल जिला चुना है। राज्यसभा की निधि के खाते का यहां से संचालन होगा। प्रशासन को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी गई है। वहीं निधि से सबसे ज्यादा बागपत को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने अपने दादा चौधरी चरण सिंह और पिता चौधरी अजित सिंह की कर्मभूमि को नोडल जिला बनाया है। जयंत सिंह के राज्यसभा की निधि के खाते का बागपत से संचालन किया जाएगा। प्रशासन को जयंत ने पत्र भेजकर यह जानकारी दी है। इसका बागपत को ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बागपत को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की कर्मभूमि माना जाता है। चौधरी चरण सिंह ने राजनीति करते हुए सभी चुनाव यहां से लड़े, तो चौधरी अजित सिंह ने वर्ष 2019 का लोकसभा का आखिरी चुनाव मुजफ्फरनगर से लड़ा था। जबकि उस बार बागपत से लोकसभा चुनाव में उनके बेटे चौधरी जयंत सिंह उतरे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ पांच लाख भवनों से एक सितंबर से वसूला जाएगा यूजर चार्ज, बाजारों से रात में भी उठेगा कूड़ा, देखें दरें
विज्ञापन
हालांकि दोनों को हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन चौधरी जयंत सिंह ने दादा व पिता की कर्मभूमि को राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी पूरा सम्मान दिया है। उन्होंने राज्यसभा सदस्य के लिए मिलने वाली निधि का खाता संचालित करने के लिए बागपत जिला चुना है।
जिस प्रदेश से राज्यसभा की सदस्यता मिलती है। उस प्रदेश से एक जिले को नोडल के रूप में चुना जाता है। इस तरह यह भी माना जा रहा है कि अगर जयंत सिंह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो वह बागपत सीट को चुन सकते हैं। इसलिए ही बागपत को नोडल जिला चुने जाने की बात कही जा रही है।
राज्यसभा सदस्य चौधरी जयंत सिंह ने बागपत को नोडल जिला बनाया है। राज्यसभा सदस्य को विकास कार्यों के लिए मिलने वाली निधि के खाते का संचालन अब बागपत से किया जाएगा। इसके लिए चौधरी जयंत सिंह का पत्र मिल चुका है। - राजकमल यादव, डीएम