फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD organised a tractor road show on the birth anniversary of Chaudhary Ajit Singh.

Meerut News: चौधरी अजित सिंह की जयंती पर रालोद ने निकाला ट्रैक्टर रोड शो

Thu, 12 Feb 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
RLD organised a tractor road show on the birth anniversary of Chaudhary Ajit Singh.
सरधना। राष्ट्रीय लोकदल ने पूर्व केंद्रीयमंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की जयंती के पर ईकड़ी गा
चौधरी अजित सिंह की जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि सभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। राष्ट्रीय लोकदल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि सभा और रोड शो का आयोजन किया। कार्यक्रम में जयंती समारोह व रालोद के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक और जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज के प्रथम नगर आगमन पर ट्रैक्टर रोड शो किया गया।
जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज के पैतृक गांव ईकड़ी में हवन-पूजन हुआ। इसके बाद वाहनों का काफिला मेरठ जिला कार्यालय की ओर रवाना हुआ। यात्रा के दौरान जंगेठी में नीटू प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुलडोजर पर खड़े होकर यात्रा पर पुष्प वर्षा की और नेताओं को चौधरी अजित सिंह की तस्वीरें भेंट की। गांव दबथुवा में आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

ईकड़ी से यात्रा जिला कार्यालय पहुंची। यात्रा मार्ग में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह, चौधरी अजित सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर और वीर धन सिंह कोतवाल गुर्जर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। तरसपाल मलिक और अनिकेत भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। अध्यक्षता नरेंद्र खजूरी और संचालन गौरव जटोली ने किया। वरिष्ठ नेता मतलूब गौड़ ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, विनोद हरित, वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा, संगीता दोहरे, रणवीर दहिया, सुबोध भदौड़ा, विनय प्रधान, रिचा सिंह, सचिन चौधरी, राहुल पूनिया, हरेंद्र प्रधान, कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर, राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत उपस्थित रहे।

सरधना। राष्ट्रीय लोकदल ने पूर्व केंद्रीयमंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की जयंती के पर ईकड़ी गा

सरधना। राष्ट्रीय लोकदल ने पूर्व केंद्रीयमंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की जयंती के पर ईकड़ी गा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed