फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD leaders clash with SSP, stage dharna

Meerut News: रालोद नेताओं की एसएसपी से नोकझोंक, धरना दिया

Thu, 09 May 2024 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
RLD leaders clash with SSP, stage dharna
मुजफ्फरनगर। फरियादी के साथ पहुंचे रालोद नेताओं की एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ नोकझोंक हो गई। रालोद नेताओं ने पुलिस कप्तान पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। तीन घंटे तक चले धरने-प्रदर्शन में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। बाद में रालोद नेताओं के प्रतिनिधिमंडल और एसएसपी के बीच हुई बातचीत में गिले-शिकवे दूर हुए और धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को रालोद के प्रदेश महासचिव अजित राठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी अपने साथी अधिवक्ता श्रवण कुमार के साथ एक फरियादी को लेकर किसी मामले में एसएसपी से बातचीत करने पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान अजित राठी और एसएसपी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद रालोद कार्यकर्ता एसएसपी के कक्ष से बाहर निकले और धरने पर बैठ गए। रालोद नेताओं ने मोबाइल पर कॉल कर कार्यकर्ताओं को बुला लिया। कार्यकर्ता मौके पर जा पहुंचे और धरने में शामिल हो गए। मामला बढ़ता देख एसपी यातायात कुलदीप सिंह, सीओ फुगाना रवि शंकर ने रालोद कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक भी मौके पर पहुंचे। धरने पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

इसी दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी भी किसी अन्य मामले में एसएसपी से मिलने कार्यालय पर पहुंचे। इसके बाद रालोद व भाजपा जिलाध्यक्ष से एसएसपी ने वार्ता की। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं से धरना समाप्त करने के लिए कहा गया लेकिन रालोद कार्यकर्ता एसएसपी को धरने पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। काफी देर बाद एसपी देहात के कार्यालय में वार्ता पर सहमति बनीं। रालोद नेता व पुलिस अधिकारियों के बीच बीस मिनट वार्ता हुई और मामला सुलझा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
गठबंधन के नेता बोले, गलतफहमी में हुआ मामला
रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि कुछ गलतफहमी के चलते यह मामला हुआ था। अब मामला सुलझा लिया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी का कहना था कि रालोद कार्यकर्ताओं व एसएसपी में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई थी। वार्ता के बाद मामला सुलझ गया है।
इनसेट
बातचीत में यह हुए शामिल
एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ बातचीत में रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, अजित राठी, संजय राठी, उमा दत्त शर्मा, राम निवास पाल, बार संघ के महा सचिव सुरेंद्र मलिक, श्रवण कुमार एडवोकेट, हरेंद्र शर्मा, सतीश बालियान, सतपाल सहरावत व एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी यातायात कुलदीप सिंह, सीओ फुगाना रवि शंकर शामिल रहे।

वर्जन-

किसी भी व्यक्ति के साथ कोई भी गलत व्यवहार नहीं किया गया। बातचीत के दौरान कुछ गलतफहमी हो गई थी जिसे बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया है-अभिषेक सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed