{"_id":"6a283e8b54d454cfa90c9c55","slug":"rld-is-an-ideology-dedicated-to-social-change-and-the-public-interest-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1212668-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सामाजिक परिवर्तन और जनहित के लिए समर्पित एक विचारधारा है रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सामाजिक परिवर्तन और जनहित के लिए समर्पित एक विचारधारा है रालोद
विज्ञापन
-राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर हुई संगठनात्मक बैठक
अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक का किया स्वागत
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रालोद के अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सदैव सामाजिक न्याय और समान अवसर के लिए प्रतिबद्ध रहा है। पार्टी संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए भी संकल्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर -घर तक पहुंचना होगा।
यह संदेश उन्होंने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनावों में जुटने की सीख दी। उप्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने कहा कि एससी, एसटी का हित केवल रालोद में ही सुरक्षित है। अन्य पार्टियां समाज को लेकर वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करती रही हैं।
जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम करें। चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल केवल एक राजनीतिक दल नहीं है। यह सामाजिक परिवर्तन और जनहित के लिए समर्पित एक विचारधारा है। इस अवसर पर विनय प्रधान, दीप गून, सावित्री गौतम, सुभाष जाटव, एडवोकेट जयकुमार सांगवान, वीरेंद्र तोमर, विवेक खजूरी, विक्रांत गौतम, आर्यन सिंह सहित मुख्य रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी भंग, शीघ्र होगा पुनर्गठन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की गई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौ. जयंत सिंह ने उप्र के संगठन पर विचार-विमर्श किया। जिसके बाद चौ. जयंत सिंह रालोद की उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय को छोड़कर बाकी पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। साथ ही कहा कि प्रदेश संगठन को और अधिक प्रभावी, सक्रिय बनाने के लिए शीघ्र ही नई प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया जाएगा। यह जानकारी रालोद के राष्ट्रीय सचिव समरपाल सिंह ने दी।
-- -- -- -- -- --