फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD declared candidates from Mawana and Kithore

Meerut News: रालोद ने मवाना और किठौर से प्रत्याशी घोषित किए

Sun, 16 Apr 2023 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
RLD declared candidates from Mawana and Kithore
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल ने नगर पालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। शनिवार को पार्टी की ओर से मेरठ में मवाना नगर पालिका और किठौर नगर पंचायत से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। इसके अलावा सहारनपुर, बिजनौर, शामली, मथुरा समेत कई जिलों में नगर पालिका की सूची पार्टी की ओर से जारी की गई।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से मेरठ में मवाना नगर पालिका से अय्यूब कालिय को पालिका अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है। अय्यूब ने हाल ही में कांग्रेस को छोड़कर रालोद की सदस्यता ग्रहण की थी। वह पूर्व में मवाना से चेयरमैन भी रह चुके हैं। उधर किठौर नगर पंचायत से पार्टी के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ की पत्नी रिहाना को प्रत्याशी घोषित किया गया है। किठौर में करीब 22,500 मतदाता है। इनमें करीब 16,000 मुस्लिम मतदाता हैं। जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने बताया कि पार्टी के सभी प्रत्याशियों को गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ाएगा। जल्द ही अन्य नगर पालिका और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की सूची भी घोषित कर दी जाएगी। उधर चर्चा है कि बहसूमा नगर पंचायत की सीट गठबंधन में आजाद समाज पार्टी के खाते में जा सकती है। आसपा की ओर से ही वहां प्रत्याशी उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed