फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD Chief Chaudhary Ajit Singh has target on BJP in Muzaffarnagar

अजित सिंह बोले- रामराज्य तो आ गया, अब अच्छे दिन भी आएंगे, कहा- अब दिल्ली में घुटता है दम

Mon, 16 Sep 2019 08:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 Sep 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
RLD Chief Chaudhary Ajit Singh has target on BJP in Muzaffarnagar
चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने केंद्र और भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहां कि मायूस होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि रामराज्य तो आ गया, अब अच्छे दिन भी आएंगे। चौधरी अजित सिंह ने कहा कि दिल्ली में अब उनका दम घुटता है। वे अपने लोगों के बीच रहना चाहते हैं। 

विज्ञापन


कस्बे के लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने लोकसभा चुनाव के बाद सोमवार को पहली बार कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश से सभी समस्याओं का खात्मा हो गया है। महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित है। गन्ने का सारा भुगतान किसानों को मिल गया है। बिजली की दरें घट गई हैं। युवाओं को खूब रोजगार मिल रहे हैं। देश मे सड़कें भी बन गई हैं। गोशालाएं भी बना दी गई हैं। आवारा पशु घूमने बंद हो गए हैं। खेतों में नुकसान होना भी बंद हो गया है। किसानों की आय दोगुनी हो गई है। अब देश में रामराज्य आ गया है। अच्छे दिन भी आएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन माह से आर्थिक मंदी है, रोजगार खत्म हो गए हैं। प्रधानमंत्री इस पर मौन हैं। सरकार टीवी और अखबार के दम पर जिंदा है। रोजाना झूठ देखोगे वो भी सच लगेगा। भाजपा के नेता कहते हैं, सरकार ने बहुत कार्य किया है। उनके वोटरों से पूछा जाए तो कुछ पता नहीं है। नोटबंदी से गरीबों की कमर टूट गई। जीएसटी से रोजगार खत्म हो गए। देश का नवयुवक बहक गया है। नए वाहनों की बिक्री बंद हो गई है। सरकार कहती है देश का विकास हो रहा है। आपसी भाईचारा बनाए रखें। चुनाव आते-जाते रहते हैं, हार जीत होती रहती है। इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। समय बड़ा बलवान है। चुनाव में जो हो गया, वह पुराना हो चुका उस पर ध्यान न दें। परिस्थितियां बदलेगी, नेता बिना कोई समाज और पार्टी नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि जो लोग इधर-उधर चले गए, उन पर आप ध्यान न दें। अपने गांव-देहात में अपने संगठन को मजबूत करें। देहातों से मजबूत हुए संगठन ही बड़े संगठन बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह की हार का कारण बनी ये बड़ी वजह, कांटे का था मुकाबला

इस मौके पर पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, जोन इंचार्ज यशवीर सिंह, डॉ. राजकुमार सांगवान, रामनिवास सहरावत, युवा नेता बालकिशोर त्यागी, जिलाध्यक्ष अजित राठी, सुरेंद्र सहरावत, हाजी जमशैद, पप्पन राठी, मुकेश मलिक, चौ. थाम सिंह, किशन सिंह, ब्रहम सिंह बालियान व रणधावा मलिक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, चौधरी अजित सिंह ने पत्रकारों से कोई वार्ता नहीं की।

प्रत्येक गांव के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की
रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने कमरे में बैठकर प्रत्येक गांव के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। उनकी समस्याएं जानीं। गठवाला खाप के प्रतिनिधिमंडल की ओर से गांव फुगाना निवासी मुकेश मलिक ने विभिन्न समस्याओं के बारे में उन्हें बताया। लोकसभा चुनाव के दौरान की घटनाओं की चर्चा की। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि पिछली बातों को भूला दें। अपने संगठन को मजबूत करें। ठीक हो रहा है आगे भी ठीक होगा। उन्होंने क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडलों से वार्ता की। गिले शिकवे दूर किए। ग्रामीणों के दुख-सुख साझा किए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed