फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Riya stood first in the speech competition

Meerut News: भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रही रिया

Fri, 12 Dec 2025 07:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 12 Dec 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Riya stood first in the speech competition
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को हिंदी विभाग में विभागीय परिषद के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता हुई। हिंदी जरूरी क्यों विषय पर हुई प्रतियोगिता मे रिया गर्ग प्रथम रही।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह ने छात्राओं से कहा कि हिंदी भारतीयों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका रखती है। निर्णायक की भूमिका में डॉ. राजकुमार सिंह और डॉ. रूबी रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रिया गर्ग, द्वितीय स्थान पर सोनल व तृतीय स्थान रवीना ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार लकी को मिला। कॉलेज में लता मंगेशकर कल्चरल क्लब के तत्वावधान में मिशन शक्ति के अन्तर्गत वाद्य यंत्र प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ।
विज्ञापन

कल्चरल क्लब की प्रभारी डॉ. लता कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा वाद्य यंत्र वादक बलराम को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यशाला में तीन दिवस में 10 छात्राओं ने तबला, ढोलक और हारमोनियम बजाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed