फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Riya and Mansi Win Medals in Karate Competition

Meerut News: कराटे प्रतियोगिता में रिया और मानसी ने जीते पदक

Fri, 08 May 2026 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Riya and Mansi Win Medals in Karate Competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। 15वीं साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली में 25 व 26 अप्रैल को किया गया। प्रतियोगिता में रघुनाथ गर्ल्स पीजी कालेज की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किए। रिया और मानसी ने स्वर्ण पदक और रजत पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। रिया ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग किया और चार मैच खेले। इसमें उन्होंने एक स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा मानसी ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में तीन मैच खेले। इसमें उन्होंने रजत पदक जीता।

इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए भी हुआ। महाविद्यालय की खुशी धामा ने भी इस वर्ष नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। प्राचार्य प्रोफेसर निवेदिता कुमारी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed