{"_id":"6890ff12252f7667860e98a4","slug":"rivers-overflowed-water-reached-residential-areas-and-highways-meerut-news-c-27-1-smrt1043-156662-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियां उफनाईं, आबादी और हाईवे पर पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियां उफनाईं, आबादी और हाईवे पर पहुंचा पानी
Tue, 05 Aug 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद- हाईवे के जलभराव में जान जोखिम में डालकर तैरता बालक।संवाद
बिजनौर/नजीबाबाद। मूसलाधार बरसात से सोमवार को नदियों में अचानक जलस्तर बढ़ गया। मालन नदी का पानी नजीबाबाद की बस्तियों में घुस गया। गंगा भी खतरे के निशान के बेहद करीब बह रही है। खो, कोटावाली, लकड़हान नदियां भी उफाना रहीं हैं। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर भारी जलभराव होने से वाहन भी फंस गए।
रविवार की देर रात से शुरू हुई तेज बारिश सोमवार की दोपहर तक चलती रही। करीब 12 घंटे तक बादल बरसे तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। बिजनौर बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 219.20 मीटर जबकि शाम चार बजे 219.50 पहुंच गया। यह जलस्तर खतरे के निशान से महज पचास सेंटीमीटर दूर है। बिजनौर बैराज से शाम चार बजे 139439 क्यूसेक पानी बहता रहा जबकि सुबह आठ बजे यह आंकड़ा महज 68665 क्यूसेक ही था। उधर बरसात से गांव देहात में खेत और तालाब लबालब हो गए। शहरों में जमकर जलभराव हुआ। कछियाना और खैरुल्लापुर में बाढ़ के हालात : मालन नदी के उफान से नजीबाबाद से सटे हुए खैरुल्लापुर, कछियाना बस्ती में पानी घुस गया और बाढ़ के हालत बन गए। जिससे लोग घरों में कैद हो गए और अपनी छतों पर चले गए। वहीं नजीबाबाद के टीला मंदिर क्षेत्र में भी सड़क पर चार से पांच फुट तक पानी रहा।
हजारों बीघा फसल पानी में डूबी : लकड़हान नदी में पानी आने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गई। कोटावाली नदी और गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। गंगा नदी के जलस्तर से सैकड़ों बीघा गन्ने और चारे की फसलें जलमग्न हो गईं। मालन और खो नदी का पानी भी खेतों में भर गया।
विज्ञापन
बाईपास मार्ग पर तेज बहाव से बंद रहा आवागमन : मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर लकड़हान नदी के तेज बहाव से आवागमन प्रभावित रहा। निरीक्षण के लिए पहुंचे एसडीएम शैलेंद्र कुमार, सीओ नितेश प्रताप सिंह ने नदी के तेज बहाव को देखते हुए मार्ग पर आवागमन पूर्ण रूप से बंद करा दिया। बहाव कम होने पर स्कूलों के विद्यार्थियों को ट्रैक्टर से नदी के बहाव के दूसरी ओर पहुंचाया गया।
वहीं, रामगंगा बांध नियंत्रण कक्ष के अनुसार दोपहर 12 बजे तक रामगंगा बांध पर 139.4, नगर क्षेत्र में 123.4 व सैडिल बांध पर 119.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रामगंगा बांध के जलाशय का जलस्तर सोमवार दोपहर दो बजे 343.650 मीटर, रविवार को सुबह आठ बजे 342.960 मीटर था। धारा, झिरना व कोठीराव नदियों में खूब पानी प्रवाहित हो रहा है।