फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ritualistic worship of the stone for the idol at Vatsalya Tirtha Dham.

Meerut News: वात्सल्य तीर्थ धाम के लिए मूर्ति पाषाण का विधि-विधान से पूजन

Sun, 13 Sep 2026 08:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 13 Sep 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Ritualistic worship of the stone for the idol at Vatsalya Tirtha Dham.
वात्सल्य तीर्थ धाम के लिए मूर्ति पाषाण का विधि-विधान से पूजन
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के श्री प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। क्षेत्र में निर्माणाधीन वात्सल्य तीर्थ धाम मंदिर के लिए मूलनायक प्रतिमाओं के मूर्ति पाषाण का विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया।

इस दौरान जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री 1008 मल्लिनाथ भगवान की प्रतिमा के पाषाण का विशेष पूजन विशाल जैन बटेश्वर परिवार की ओर से संपन्न कराया गया। इसके साथ ही वात्सल्य तीर्थ धाम के निर्माण में आस्था प्रकट करते हुए रमेश चंद्र जैन एवं पंकज जैन की ओर से एक अन्य भव्य मूर्ति की प्रदान की गई। क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन कहा कि वात्सल्य तीर्थ धाम के निर्माण से हस्तिनापुर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान को और मजबूती मिलेगी। यह अपने आप में भव्य होगा जिसके दर्शन के लिए देश-विदेश के जैन श्रद्धालु हस्तिनापुर आएंगे। पूजन अनुष्ठान में जैन समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, के उपाध्यक्ष अभय कुमार जैन और सुनील, विजय जैन, राजीव जैन, सुशील जैन, महाप्रबंधक मुकेश जैन, प्रबंधक मनोज जैन सहित मंदिर समिति एवं समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed