फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ritu Maheshwari gets additional charge of Meerut Mandalayukta

ऋतु माहेश्वरी को मेरठ मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार, अनिल को बहराइच के सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी

Mon, 07 Dec 2020 10:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Dec 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Ritu Maheshwari gets additional charge of Meerut Mandalayukta
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शासन ने आईएएस अधिकारी ऋतु माहेश्वरी को मेरठ के मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसके अलावा एक पीसीएस अधिकारी की बहराइच के सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती की गई है।
विज्ञापन


मेरठ की मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से कोविड प्रोटोकाल के तहत स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। उनके स्वस्थ होने तक नोएडा की सीईओ ऋतु माहेश्वरी को मेरठ के मंडलयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा अंबेडकर नगर में एसडीएम अनिल सिंह को पिछले दिनों पदोन्नति मिली थी। उन्हें बहराइच के सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी गई है।

ऋतु महेश्वरी को अतिरिक्त चार्ज देना चर्चा में बना है। इससे पहले भी मंडलायुक्त अवकाश पर जाते रहे हैं, लेकिन उनकी जगह मेरठ जिला अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार दिया जाता रहा है। ऐसे में ऋतु महेश्वरी को मेरठ मंडल का अतिरिक्त चार्ज देना प्रशासनिक हलके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed