फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rithani Police Outpost Incharge's Phone Hacked; Fraudsters Sent Fake Wedding Invitation Link

Meerut: शादी का निमंत्रण भेजकर चौकी इंचार्ज का फोन हैक! रिठानी में साइबर ठगों की चाल से मचा हड़कंप

Fri, 07 Nov 2025 03:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 07 Nov 2025 03:54 PM IST
सार

मेरठ में रिठानी चौकी इंचार्ज नीरज बघेल का फोन साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। ठगों ने उनके व्हाट्सएप से दर्जनों लोगों को शादी का इनविटेशन और लिंक भेजकर पैसों की मांग की। मामला साइबर सेल की जांच में है।

विज्ञापन
Rithani Police Outpost Incharge's Phone Hacked; Fraudsters Sent Fake Wedding Invitation Link
ऑनलाइन न्योता भेजकर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में साइबर ठगों ने परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी चौकी इंचार्ज नीरज बघेल का फोन हैक कर लिया। शुक्रवार सुबह अचानक उनके मोबाइल नंबर से विभिन्न परिचितों के व्हाट्सएप पर शादी का निमंत्रण और एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके फोन को हैक कर लिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'मैंने तेरे पति को मार डाला...', प्रेमी ने कत्ल के बाद पत्नी को फोन पर बताई थी ये बात; अजय का कबूलनामा

विज्ञापन

फोन हैक होने के बाद ठगों ने नीरज बघेल के नाम से कई लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग शुरू कर दी। कुछ लोगों ने संदिग्ध मैसेज देखकर तुरंत मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर साइबर सेल सक्रिय हुई और संबंधित तकनीकी डेटा की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के संदिग्ध लिंक को न खोलें और ऐसे मामलों में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed