{"_id":"6aad48df6d2dcac5dc040685","slug":"ritesh-rana-won-the-bronze-medal-at-the-national-shooting-championship-meerut-news-c-72-1-mct1014-159624-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में रितेश राणा ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में रितेश राणा ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
ऑल इंडिया जीवी मावलंकर प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कॉलेज के एनसीसी कैडेट अंडर ऑफिसर रितेश राणा ने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने पंजाब के मोहाली में आयोजित ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त कर मेरठ कॉलेज और एनसीसी मेरठ ग्रुप का गौरव बढ़ाया।
70 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट रितेश राणा ने उत्तर प्रदेश निदेशालय की ओर से तमिलनाडु में आयोजित इंटर डायरेक्टोरेट शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश निदेशालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रितेश के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन प्रतिष्ठित ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ।
मोहाली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एनसीसी और ओपन वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रितेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। कॉलेज के अनुसार, वह मेरठ कॉलेज और एनसीसी मेरठ ग्रुप से इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल करने वाले एकमात्र छात्र हैं। इस उपलब्धि पर मेरठ कॉलेज प्राचार्य डॉ. युधवीर सिंह ने रितेश राणा को सम्मानित कर बधाई दी। एनसीसी अधिकारी मेजर (प्रोफेसर) अवधेश कुमार ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पहले रितेश ऑल इंडिया थल सैनिक शिविर में भी तृतीय स्थान प्राप्त कर चुके हैं। लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन से उन्होंने कॉलेज और एनसीसी का नाम रोशन किया है।