फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Risk of waterlogging at Panchi underpass again.

Meerut News: पांची अंडरपास में फिर जलभराव का खतरा

Mon, 17 Aug 2026 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Risk of waterlogging at Panchi underpass again.
खरखौदा में पांची स्थित रेलवे अंडरपास से पानी निकालती रेलवे की टीम (ग्रामीण)
- स्थायी समाधान के बजाय हर बार कर दी जाती है खानापूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन पर बने अंडरपास में जलभराव की समस्या वर्षों बाद भी रेलवे विभाग दूर नहीं कर सका है। बरसात आते ही अंडरपास पानी से लबालब हो जाते हैं और रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर बसे गांवों का संपर्क प्रभावित हो जाता है। पांची गांव स्थित अंडरपास इसका ताजा उदाहरण है। छात्राओं का डीएम से समस्या से निजात दिलाने की मांग का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने पंपिंग सेट लगाकर पानी तो निकाल दिया, लेकिन स्थायी समाधान के लिए जरूरी सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। इससे अगली बारिश में फिर वहीं स्थिति पैदा होने की आशंका है।
ग्रामीणों का कहना है कि पांची अंडरपास में जलभराव कोई नई समस्या नहीं है। अंडरपास बनने के समय से ही यहां बरसात में पानी भरता आ रहा है। कई बार शिकायत और अस्थायी इंतजाम के बावजूद रेलवे समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पाया। अंडरपास के आसपास सिल्ट और गंदगी जमा होने से पानी की निकासी बाधित हो जाती है। बारिश के दौरान पानी पांच से सात फीट तक भर जाता है। इससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं, बीमार लोगों व जरुरतमंद लोगों को होती है। गांव के सैकड़ों विद्यार्थी रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर स्थित स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने जाते हैं।
विज्ञापन

पांची गांव की छात्राओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग पर प्रशासन की नींद टूटी। रेलवे कर्मचारी पंपिंग सेट लेकर पहुंचे और पानी निकाल दिया। पांची के अलावा मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक के अन्य अंडरपास की स्थिति भी खराब है। खरखौदा के उलधन रोड स्थित अंडरपास में भी जलभराव होने पर कई गांवों का कस्बे से संपर्क कट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे को हर साल पानी निकालने के बजाय अंडरपास की नियमित सफाई, सिल्ट हटाने और स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग....
जो कार्रवाई रेलवे द्वारा की गई है यह कई बार हो चुकी है। रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरपास ग्रामीणों के लिए एक बड़ी समस्या बन गए हैं। -अरुण त्यागी, पूर्व प्रधान के पति निवासी पांची

यह समस्या इतनी बड़ी है कि कई बार बरसात के समय अंडरपास में जलभराव होता है तो गांव में यदि कोई व्यक्ति गंभीर बीमार हो जाए तो उसके इलाज के लिए उसे शहर ले जाना नामुमकिन हो जाता है। -विवेक त्यागी निवासी पांची

पांची ही नहीं, रेलवे अंडरपास से कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। सभी के लिए जलभराव गंभीर समस्या है। जो अंडरपास ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए बनाए गए थे, अब वहीं जी का जंजाल बने हुए हैं। -अजय कुमार

खरखौदा में पांची स्थित रेलवे अंडरपास से पानी निकालती रेलवे की टीम (ग्रामीण)

खरखौदा में पांची स्थित रेलवे अंडरपास से पानी निकालती रेलवे की टीम (ग्रामीण)

खरखौदा में पांची स्थित रेलवे अंडरपास से पानी निकालती रेलवे की टीम (ग्रामीण)

खरखौदा में पांची स्थित रेलवे अंडरपास से पानी निकालती रेलवे की टीम (ग्रामीण)

खरखौदा में पांची स्थित रेलवे अंडरपास से पानी निकालती रेलवे की टीम (ग्रामीण)

खरखौदा में पांची स्थित रेलवे अंडरपास से पानी निकालती रेलवे की टीम (ग्रामीण)

खरखौदा में पांची स्थित रेलवे अंडरपास से पानी निकालती रेलवे की टीम (ग्रामीण)

खरखौदा में पांची स्थित रेलवे अंडरपास से पानी निकालती रेलवे की टीम (ग्रामीण)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed