फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Risk of dengue and malaria due to failure to spray anti-larval medicine.

Meerut News: एंटी लार्वा दवा का छिड़काव न होने पर डेंगू-मलेरिया का खतरा

Mon, 03 Aug 2026 09:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Risk of dengue and malaria due to failure to spray anti-larval medicine.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। बरसात के मौसम में विकासखंड क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और विकासखंड क्षेत्र की अधिकतर ग्राम पंचायत में कागजों में ही फॉगिंग हो रही है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान जमीनी स्तर पर असर नहीं दिख पा रहा है। अधिकांश ग्राम पंचायतों में न तो फॉगिंग कराई गई है और न ही एंटी-लार्वा दवा का नियमित छिड़काव हुआ है। ऐसे में डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोगों के फैलने का खतरा बढ़ने लगा है।
खादर क्षेत्र में लगातार हुई बारिश के बाद खेतों और निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है। इससे दिन-रात मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। कई गांवों में नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं और नियमित सफाई भी नहीं हो रही है। सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेश, दीपक, राजकुमार सुंदर भाटी और राहुल आदि का आरोप है कि बरसात शुरू हुए करीब एक माह बीत चुका है लेकिन अधिकांश गांवों में अभी तक एक बार भी फॉगिंग नहीं कराई गई। विकास खंड क्षेत्र की करीब 48 ग्राम पंचायतों में स्थिति लगभग एक जैसी है। कई स्थानों पर फॉगिंग और दवा छिड़काव के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन गांवों में न तो फॉगिंग मशीनें दिखाई देती हैं और न ही स्वास्थ्य या पंचायत विभाग की टीमें पहुंच रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ ग्राम पंचायतों में फॉगिंग के नाम पर सरकारी धन खर्च दिखाया गया, जबकि मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के मौसम में बढ़ते मच्छरों के बीच लोगों में संक्रामक बीमारियों को लेकर चिंता बढ़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अभियान की वास्तविक स्थिति की जांच कराने, नियमित फॉगिंग कराने, एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव सुनिश्चित करने तथा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।

बयान....
नियमित फॉगिंग और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हुए हैं। जहां पर लापरवाही हो रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -विरेंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed